नयी दिल्ली। चीन से शुरू हुए जानलेवा कोरोनावायरस ने दुनिया के 500 सबसे अमीर व्यक्तियों को भी प्रभावित किया है। बीता हफ्ता इन कारोबारियों के लिए काफी भारी रहा। कोरोनावायरस के डर के चलते विश्व भर के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी, जिससे दुनिया के टॉप 500 अमीरों की संपत्ति में 444 अरब डॉलर की भारी भरकम गिरावट देखने को मिली। कोरोनावायरस के कारण कई सेक्टर प्रभावित हो रहे हैं। इनमें वे सेक्टर अधिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें अधिक निर्यात करता है। क्योंकि चीन में उत्पादन में भारी गिरावट आयी है। असल वजह है चीन में फैक्ट्रियां बंद हैं और निर्यात नहीं हो पा रहा है। कोरोनावायरस का असर देशों और कारोबारी सेक्टरों के बाद दुनिया की इकोनॉमी को प्रभावित करना शुरू कर चुका है। बता दें कि पिछले वैश्विक शेयर बाजारों में तेज गिरावट आयी, जिसमें अमेरिका का प्रमुख इंडेक्स डॉव जोंस 12 फीसदी टूटा। इससे निवेशकों के करोड़ों डॉलर डूब गये।
दुनिया के सबसे अमीर को सबसे अधिक नुकसान
गौरतलब है कि Bloomberg Billionaires Index के अनुसार दुनिया के तीन सबसे अमीर लोगों, जिनमें अमेजन के जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और एलवीएमएच के चेयरमैन बर्नार्ड अरनाल्ट शामिल हैं, को पिछले सप्ताह के दौरान सबसे अधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कुल मिला कर इन तीनों की संपत्ति पिछले हफ्ते 30 अरब डॉलर तक घट गयी।
एलॉन मुस्क को अरबों डॉलर का घाटा
जहां एक और दुनिया के तीन सबसे अमीर व्यक्तियों की संपत्ति 30 अरब डॉलर घटी। वहीं दूसरी तरफ दुनिया के 25वें सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को 9 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। आर्थिक नुकसान उठाने के मामले में वे चौथे पायदान पर रहे। उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर इस साल की शुरुआत में काफी तेजी से ऊपर गये थे, मगर पिछले हफ्ते आयी गिरावट से मुस्क को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि मुस्क 36.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
कम नहीं हो रहा कोरोनावायरस का खतरा
रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस जानलेवा वायरस के फैलने को काबू करने में अब तक कामयाब नहीं हो पाये हैं। कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले ज्यादातर मरीजों में निमोनिया जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्लूएचओ ने अब तक इस बीमारी को महामारी घोषित नहीं किया है। ब्लूमबर्ग की वेल्थ रैंकिंग में 80 फीसदी अरबपतियों की संपत्ति 2020 में लाल निशान में आ गयी है, यानी इस साल वे घाटे में चल रहे हैं। भारतीय शेयर बाजारों में भी पिछले सप्ताह जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। इससे निवेशकों की लाखों करोड़ रुपये की संपत्ति घट गयी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications