Covid-19 New Cases India: साल 2019 में (COVID-19) कोविड-19 ने दस्तक दी थी और अब ये बीमारी एक बार फिर लौट आई है। हांगकांग और सिंगापुर में कोरोना मामलों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में भी 12 मई के बाद से अब तक 164 नए मामले सामने आए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में अब तक 257 एक्टिव केस सामने आए हैं।

कहां आएं हैं COVID-19 सबसे ज्यादा मामले?
सबसे ज्यादा मामले केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में केरल में 69 नए केस, महाराष्ट्र में 44 और तमिलनाडु में 34 केस दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में दो लोगों की मौत भी हुई है, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक ये मौत सीधे तौर पर कोरोना से नहीं हुईं, हालांकि दोनों मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
महाराष्ट्र में करोना के केस
मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल में हाल ही में दो लोगों की मौत हुई एक 59 साल के कैंसर मरीज और एक 14 साल की लड़की जो किडनी की बीमारी से जूझ रही थी। महाराष्ट्र में कोरोना के 56 एक्टिव मामले हैं।
हालांकि, दोनों की मौत उनकी पुरानी बीमारियों के कारण हुई, लेकिन दोनों की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। अब यह सवाल उठ रहा है कि मौत के सर्टिफिकेट में कोरोना का जिक्र क्यों नहीं किया गया।
हांगकांग और सिंगापुर में कोविड के मामले
हांगकांग और सिंगापुर में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। एशिया में वायरस के दोबारा फैलने से हेल्थ अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। हांगकांग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन के कम्युनिकेबल डिजीज ब्रांच के प्रमुख, अल्बर्ट औ ने पिछले हफ्ते मीडिया को बताया कि शहर में फिलहाल कोरोना तेजी से फैल रहा है।
सिंगापुर में भी कोविड अलर्ट जारी किया गया है।
13 मई को जारी कोविड अपडेट में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हाल के दिनों में मामलों में बढ़ोतरी हुई है और इसे नजदीकी से मॉनिटर किया जा रहा है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि जो वेरिएंट फिलहाल सामने आ रहे हैं, वे पहले के वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक नहीं हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications