कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में जुटे मेडिकल वर्कर्स के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने नई पहल की है। कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में जुटे अपने मेडिकल स्टाफ के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने एक नई पहल की है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में जुटे मेडिकल वर्कर्स के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने नई पहल की है। कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में जुटे अपने मेडिकल स्टाफ के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने एक नई पहल की है। सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में कोविड-19 के ट्रीटमेंट में जुटे स्टाफ को एक महीने की अतिरिक्त सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा सेवन हिल्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी रूम में कार्यरत मेडिकल स्टाफ को अतिरिक्त पेआउट भी दिया जाएगा। बता दें सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल की चीफ एग्जीक्युटिव तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा, 'हम पूरी आरएफएच टीम के लिए बहुत आभारी हैं और उनको धन्यवाद देते हैं।

कर्मचारियों को मिलेगी एक महीने की अतिरिक्त सैलरी
कोविड के खिलाफ इस युद्ध के लिए एक टीम के रूप में एक साथ काम कर रहे हैं। हम असली योद्धा और असली नायक हैं। हमें इन कठिन समय में विशेष रूप से सेवन हिल्स में हमारी टीम और आरएफएच में ईआर आइसोलेशन यूनिट की बेजोड़ प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और समर्थन पर बेहद गर्व है। वहीं उन्होंने कहा, आरएफएच के कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित 'मौजूदा प्रयासों और उत्साह' के लिए यह एक सराहना राशि है। इसके साथ ही कर्मचारियों को उन्होंने लिखा कि इस कठिन समय में कर्मचारी तत्परता से मदद कर रहे हैं। इसके लिए हम उन्हें आभार और सराहना के तौर पर एक महीने की अतिरिक्त सैलरी देंगे।
सेवन हिल्स, दो आइसोलेशन यूनिट और ईआर में हमारे बहादुर फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए एक महीने की एक्स्ट्रा सैलरी के अलावा अतिरिक्त पेआउट भी दिया जाएगा। संकट के समय में जो कर्मचारी हॉस्टल में नहीं है, वर्तमान में आरएफएच से काम कर रहे हैं और अस्पताल आ रहे हैं, उनके लिए ग्रोसरीज बैग्स वितरित किए जाएंगे। इस बात का भी जिक्र किया कि हमने सुनिश्चित किया है कि हाई रिस्क एरिया में काम कर रहे फ्रंटलाइन स्टाफ को सबसे बेहतरीन पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट उपलब्ध कराया जाए।
परिवार के सदस्य के संक्रमित होने पर रिलायंस उठाएगा पूरा खर्च
इसके साथ ही 15 मार्च के बाद किसी भी वीजिटिंग कंसल्टेंट्स (मेडिकल और सजर्न) से कोई भी एफिलिएशन चार्ज नहीं वसूला जाएगा। सभी कर्मचारियों को फ्री बस सर्विस उपलब्ध कराते रहेंगे। यात्रा के दौरान उनके लिए पानी, बिस्किट और मास्क की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान आरएफएच स्थित सभी स्टाफ के लिए मुफ्त खाने की व्यवस्था जारी रहेगी। परिवार के सदस्य के संक्रमित होने पर पूरा खर्च उठाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर कोई कर्मचारी या उसके परिवार का कोई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो रिलायंस फाउंडेशन के तहत अस्पताल में इलाज और सभी प्रकार की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications