CPI Inflation Rate: 13 नवंबर को जारी किए गए नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित भारत की रिटेल महंगाई अक्टूबर 2013 में घटकर 5 महीनों के निचले स्तर पर आ गई। खुदरा महंगाई दर अक्टूबर के महीने में 4.87 फीसदी दर्ज की गई है। 4.87 फीसदी सीपीआई महंगाई आरबीआई के 4 फीसदी के मिड-टर्म टार्गेट के नजदीक है।
ग्रामीण इलाकों में अक्टूबर महीने में खुदरा महंगाई दर 5.12 फीसदी रही, जबकि अगर हम शहरी इलाकों की बात करें तो फिर शहरी इलाकों में खुदरा महंगाई दर 4.62 प्रतिशत रही।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं इन आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा महंगाई फूड सेगमेंट में सितंबर 2023 में रही 6.56 फीसदी की तुलना में अक्टूबर में बढ़ कर 6.61 फीसदी हो गई।
जानिए सितंबर में कितनी थी महंगाई
अगर सितंबर 2023 की बात करें तो फिर सितंबर 2023 में महंगाई दर 5.02 फीसदी रही थी। इसके साथ ही सीपीआई महंगाई 2 महीने के अंतराल के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 6 फीसदी से नीचे के कंफर्ट लेवल पर वापस आ गई।
सीपीआई पर आधारित महंगाई अगस्त में 6.83 प्रतिशत रही थी। आरबीआई की एमपीसी ने अपनी अक्टूबर की बैठक में 2023-24 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 5.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया, जो 2022-23 में 6.7 फीसदी से कम है।
रिजर्व बैंक का टार्गेट
आरबीआई को सरकार ने यह सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा है कि सीपीआई महंगाई दोनों तरफ 2 फीसदी के मार्जिन के साथ 4 फीसदी पर बनी रहे। आरबीआई अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति तय करते वक्त रिटेल महंगाई को ध्यान में रखता हैं
4 प्रतिशत या कम है 6 राज्यों में महंगाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में भले ही महंगाई दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के औसत 4 प्रतिशत से अधिक है। वही, देश में आधा दर्जन ऐसे राज्य हैं जहां पर महंगाई दर 4 या उससे कम प्रतिशत पर है।
खुदरा महंगाई दिल्ली और छत्तीसगढ़ में 3 प्रतिशत से भी कम आंकी गई है। रिटेल महंगाई दिल्ली में 2.48 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 2.44 फीसदी देखने को मिली।
अगर हम हिमाचल प्रदेश में महंगाई दर की बात करें तो फिर वह 4.05 फीसदी देखने को मिली जो कि औसत के बेहद करीब है।
अगर हम मध्य प्रदेश के भीतर की बात करें तो फिर अक्टूबर के महीने में मध्य प्रदेश के अंदर महंगाई दर 3.99 फीसदी पर आ गई है।
वही, तमिलनाडु की बात करें तो फिर तमिलनाडु भी एक ऐसा राज्य है जो आरबीआई के औसत टारगेट के बराबर पर यानी 4 फीसदी पर आ गया है। महंगाई दर जम्मू और कश्मीर में भी काफी कम देखने को मिली है। यहां पर खुदरा महंगाई का आंकड़ा 3.49 फीसदी पर देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: Success Story : कभी गली-गली बेचा पेन, आज हैं अरबों की कंपनी के मालिक
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications