CPI Inflation: देश में रिटेल महंगाई में बढ़ी है. सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में रिटेल महंगाई दर 3.65 फीसदी रही, जोकि जुलाई में 5 साल के निचले स्तर पर फिसल गई थी. जुलाई में रिटेल महंगाई दर 3.6 फीसदी थी. जबकि पिछले साल अगस्त में रिटेल महंगाई दर का आंकड़ा 6.8 फीसदी था. हालांकि खाद्य महंगाई नरम बनी हुई है.
ताजा आंकड़ों के मुताबिक खाद्य महंगाई दर अगस्त में 5.66 फीसदी रही, जोकि जुलाई में 13 महीने के निचले स्तर पर फिसल गई थी. जुलाई में खाद्य महंगाई दर 5.42 फीसदी था. अच्छी बात यह है कि महंगाई दर का आंकड़ा रिजर्व बैंक यानी RBI के तय दायरे 2-6 फीसदी में ही बरकरार है.

महंगाई के मायने और उसका असर
महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है. इसे उदाहरण से समझते हैं... मान लीजिए कि महंगाई दर 6% है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का मूल्य सिर्फ 94 रुपए होगा. महंगाई का बढ़ना या फिर घटना प्रोडक्ट की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है. लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे. ज्यादा चीजें खरीदने से चीजों की डिमांड बढ़ेगी और मांग के लिहाज से सप्लाई न होने पर इन आइटम की वैल्यू बढ़ेगी.
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े भी जारी
12 सितंबर को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत की औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ जुलाई 2024 में घटकर 4.8% रह गई. यह जुलाई 2023 में दर्ज 6.2% की ग्रोथ के मुकाबले कम है. इस गिरावट की मुख्य वजह माइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कमजोर प्रदर्शन है.
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2024 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 4.6% बढ़ा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5.3% की ग्रोथ हुई थी. खनन उत्पादन में 3.7% की मामूली ग्रोथ देखी गई, जबकि इसी अवधि के दौरान बिजली उत्पादन में 7.9% की ग्रोथ हुई.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications