Create a fund of Rs 20 lakh with a SIP of Rs 1100: अगर आप 20 लाख रुपये का फंड आसानी से तैयार करना चाहते हैं, तो ऐसा हो सकता है। इसके लिए आपको हर माह केवल 1100 रुपये का निवेश करना होगा।
म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका सिप का होता है। सिप माध्यम में निवेश ऐसे ही होता है, जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में आरडी में निवेश होता है। यानी हर माह एक निश्चित राशि का निवेश। बाद में एक बड़ा फंड तैयार हो जाता है।

अगर म्यूचुअल फंड की किसी अच्छी स्कीम में 1100 रुपये की सिप शुरू की जाए तो आसानी से 20 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। हालांकि यह निवेश आपको 25 साल तक चलाना होगा।
यहां पर माना जा रहा है कि म्यूचुअल फंड स्कीम हर साल औसतन 12 फीसदी का रिटर्न देगी। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि इससे भी ज्यादा का रिटर्न म्यूचुअल फंड स्कीमों ने दिया है। ऐसे ही शानदार टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों के बारे में भी यहां बताया जा रहा है।
5 साल से औसतन हर साल 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
यहां पर टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों के बारे में बताया जा रहा है। यह स्कीमें बीते 5 साल से लगातार हर साल अच्छा रिटर्न दे रही हैं।
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 26.99 प्रतिशत
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम : 23.97 प्रतिशत
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 22.95 प्रतिशत
- क्वांट एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीम : 22.27 प्रतिशत
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 21.85 प्रतिशत
नोट: यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 15 जून 2023 की एनएवी के आधार पर की गई है।
जानिए क्या होती है सिप
म्यूचुअल फंड में हर माह निश्चित तारीख को तय निवेश अपने आप बैंक से जाने की प्रक्रिया को सिप कहा जाता है। यह सिप कितने भी समय की कराई जा सकती है। यही नहीं सिप को कभी भी बंद किया जा सकता है। ऐसा करने पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगता है। यही नहीं अगर बीच में पैसों की जरूरत पड़े तो उसे अपनी जरूरत के हिसाब से निकाला भी जा सकता है। यानी सिप पूरी तरह से कुछ भी करने की छूट देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications