Credit Card Rule Change 1 June: जून 2025 से कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव लागू हो रहे हैं। इन बदलावों का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव आज से लागू कर रहा है, वहीं कुछ बैंक इस महीने की अलग-अलग तारीख से नए नियमों को लागू करेंगे। इन बदलावों का असर रिवॉर्ड पॉइंट्स, खर्च पर मिलने वाली फीस माफी, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, कैशबैक बेनिफिट्स और फ्यूल रिवॉर्ड्स जैसी सर्विसेस पर पड़ेगा।

HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम (Credit card new rules)
अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आपके लिए एक जरूरी बदलाव आ रहा है, जो 10 जून 2025 से लागू होगा। HDFC Bank के Tata Neu Infinity और Tata Neu Plus कार्डधारकों के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियम बदल रहे हैं। अब तक आप सीधे कार्ड स्वाइप करके लाउंज में एंट्री पा सकते थे, लेकिन 10 जून से यह सुविधा सीधे कार्ड स्वाइप से नहीं मिलेगी।
अब HDFC बैंक उन ग्राहकों को लाउंज एक्सेस वाउचर देगा, जिन्होंने तय किए गए क्वार्टरली स्पेलिंग खर्च को पूरा किया हो। अगर आपको हर तिमाही में एक तय राशि खर्च करनी होगी, तभी आप लाउंज की सुविधा का फायदा उठा पाएंगे। यह बदलाव खास तौर पर उन ग्राहकों को प्रभावित करेगा, जो ट्रैवलिंग के दौरान लाउंज एक्सेस का फायदा उठाते थे।
कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े बदलाव
कोटक महिंद्रा बैंक क्रेडिट कार्ड में बदलाव 1 जून 2025 से लागू हो रहे हैं। बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई चार्जेज में बदलाव करने जा रहा है।
इनमें फेल्ड स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन (Standing Instruction) पर नया चार्ज , डायनामिक करेंसी कन्वर्ज़न (DCC) चार्ज, यूटिलिटी बिल, एजुकेशन फीस, वॉलेट लोडिंग, स्किल-बेस्ड गेमिंग और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर नया चार्ज लगेगा। साथ ही, आउटस्टैंडिंग बैलेंस पर न्यूनतम भुगतान राशि (Minimum Amount Due - MAD) में भी बदलाव होगा।
Axis Bank REWARDS Credit Card के लिए बदलाव
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े बदलाव 20 जून से लागू होंगे। एक्सिस बैंक भी अपने दो कार्ड्स के नियम बदल रहा है। इनमें Flipkart Axis Bank Credit Card, REWARDS Credit Card शामिल है। इन बदलावों की जानकारी अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ये 20 जून 2025 से लागू होंगे।
इसके अलावा अब से कुछ खर्चों को रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने के लिए काउंट नहीं जाएगा। यानी सभी ट्रांजैक्शन पर पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही, एनुअल फीस माफ कराने के लिए जरूरी सालाना खर्च की लिमिट को बढ़ाया जाएगा, यानी पहले से ज्यादा खर्च करना होगा तभी फीस माफ होगी।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications