नई दिल्ली, दिसंबर 12। दैनिक जीवन में क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन ऐसा केवल तभी हो सकता है जब इसका उपयोग वित्तीय अनुशासन के साथ किया जाए। हर तरह की फ्लेक्सीबिलिटी और सुविधा क्रेडिट कार्ड बिल के समय पर भुगतान से जुड़ी होती है। यदि समय पर भुगतान न हो तो क्रेडिट कार्ड आपके लिए एक मुसीबत बन सकता है। सबसे पहले तो देर से भुगतान या क्रेडिट बिल भुगतान में चूक आपके क्रेडिट स्कोर को निगेटिव रूप से प्रभावित कर सकता है। ड्यू डेट से पहले बिल चुकाने में देरी के चलते भुगतान पर उच्च ब्याज दर लगती है। न्यूनतम देय राशि का भुगतान न करने पर कार्ड जारीकर्ता (बैंक या कंपनी) आप पर भारी जुर्माना भी लगा सकता है। ऐसे में ये जरूरी है कि आप ऐसी चीजों के लिए तैयार रहें। यदि आप क्रेडिट कार्ड के लोन चक्र में फंस गए हैं तो हम आपको यहां कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आप सारा लोन आसानी से चुका सकते हैं।
बैंक या कंपनी से करें बात
कभी-कभी ऐसी स्थितियां हो सकती हैं जब आपने सभी संभव सावधानी बरती हो और फिर भी आप क्रेडिट कार्ड लोन चुकाने में कोई दिक्कत आ रही हो। ऐसे में आपको उम्मीद खोने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपनी वित्तीय स्थिति का आकलन करें। अगर आपको लगता है कि आप कुछ हफ्तों या एक महीने के बाद कार्ड के लोन का भुगतान कर सकेंगे तो कार्ड इश्युअर को इसकी जानकारी दें। वे आपको अपने लोन को आसान ईएमआई में बदलने का मौका दे सकते हैं या आपकी स्थिति को देखते हुए आपके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई करने से परहेज कर सकते हैं।
कम ब्याज दर वाला लोन इस्तेमाल करें
क्रेडिट कार्ड बहुत महंगे हो सकते हैं क्योंकि ये सालाना 40% तक के उच्च एपीआर के साथ आते हैं। जबकि क्रेडिट कार्ड ईएमआई आपको किश्तों में भुगतान करने की सुविधा देती है, मगर उनकी ब्याज दर भी अधिक होती है। इतनी ऊंची ब्याज दर पर कर्ज चुकाने से आपकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए, अगर आपको लगता है कि आप ड्यू डेट के भीतर क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान नहीं कर पाएंगे, तो आपको पैसे की व्यवस्था करने और क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाने के लिए दूसरा कम ब्याज दर वाला लोन ढूंढना चाहिए।
क्या क्या होंगे ऑप्शन
यदि आपके पास बैंक के पास गिरवी रखने के लिए कुछ है, तो आप कार्ड बिल चुकाने के लिए फौरन सिक्योर्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं। आप एफडी, म्यूचुअल फंड, या शेयरों पर लोन ले सकते हैं। एफडी पर लोन फायदेमंद हो सकता है क्योंकि ब्याज दर होम लोन की दरों के बराबर या उससे भी कम होगी।
निवेश बेच दें
अंतिम ऑप्शन के रूप में, आप क्रेडिट कार्ड लोन चुकाने के लिए अपने किसी एक निवेश को समाप्त करने पर विचार कर सकते हैं। ऐसे निवेश को समाप्त करने का प्रयास करें जिसका रिटर्न क्रेडिट कार्ड कंपनी द्वारा लगाए गए ब्याज से कम है।
किसे पहले बेचें
आप कम ब्याज वाली एफडी को लिक्विडेट कर सकते हैं या किसी डेट फंड को आंशिक रूप से रिडीम कर सकते हैं या किसी इक्विटी फंड से आंशिक प्रोफिट बुक कर सकते हैं, जिसने आपको लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दिया है और उसमें आगे अधिक रिटर्न देने की संभावना कम हो।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications