Credit card new rules: अभी क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को पेमेंट के लिए अपना मनपसंद पेमेंट कार्ड चुनने का मौका नहीं मिलता है. कार्ड होल्डर्स को उसी कार्ड का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो बैंक उन्हें ऑफर करती है या जिस पेमेंट नेटवर्क से बैंक का समझौता होता है. लेकिन कल यानी 6 सितंबर से कार्ड होल्डर्स की यह समस्या समाप्त हो जाएगी.

कल यानी 6 सितंबर से क्रेडिट कार्ड से जुड़ी नई व्यवस्था लागू होने वाली है. इस नई व्यवस्था के बाद क्रेडिट कार्ड होल्डर रुपे, वीजा या मास्टरकार्ड में से कोई एक कार्ड चुन पाएंगे. अभी तक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को ऐसा कोई विकल्प नहीं मिलता है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आरबीआई ने मार्च में क्रेडिट कार्ड से जुड़ा एक सर्कुलर जारी किया था. इस सर्कुलर में दिए गए निर्देश के बाद बैंक और कार्ड होल्डर के बीच होने वाले एक्सक्लूसिव एग्रीमेंट में रोक लगा दी गई थी.
आरबीआई का भी यहीं मानना था कि कार्ड होल्डर्स के पास क्रेडिट कार्ड पेमेंट नेटवर्क चुनने का ऑप्शन होना चाहिए.
इस बदलाव के बाद क्या होगा?
6 सितंबर यानी कल क्रेडिट कार्ड में इस बदलाव के बाद कार्ड होल्डर पसंद के हिसाब से कार्ड ले पाएंगे. अगर ऐसा होता है तो क्रेडिट कार्ड कंपनियों के बीच प्रतियोग्यता भी बढ़ेगी. ऐसा कहा जाता है कि वीजा और मास्टरकार्ड को बैंक और वित्तीय कंपनियों की पहली पसंद माना जाता है. देश के ज्यादातर बैंक इन्हीं कार्ड को अपने ग्राहकों को देते हैं.
वहीं ग्राहकों के पास भी इन कार्ड को लेने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं होता. लेकिन अब उनके पास अपना मनपसंद कार्ड चुनने का ऑप्शन होगा.
वीजा और मास्टरकार्ड को रुपे बराबर की टक्कर देने लगा है. अगर क्रेडिट कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन में यह बदलाव आता है, तो कार्ड पेमेंट नेटवर्क कंपनियों के बीच प्रतियोग्यता भी बढ़ेगी. कंपनियां अपनी सर्विस को बेहतर करके ये कोशिश करेगी की उनके ही कार्ड को लोगों द्वारा पसंद किया जाएं.
इन बैंक पर नहीं होगा नियम लागू
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे बैंक जो अपने ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, उन पर यह नियम लागू नहीं होगा. दूसरे शब्दों में कहें तो ऐसे बैंक आरबीआई के सर्कुलर द्वारा जारी किए गए निर्देश से बाहर रहेंगे.
इस नियम को लागू होने से पहले ही बैंक ऑफ बड़ौदा और यस बैंक जैसे कुछ बैंक ने इसे फॉलो करना शुरू कर दिया है. यह दोनों ही बैंक अपने कस्टमर्स को पसंद के हिसाब से क्रेडिट कार्ड पेमेंट नेटवर्क चुनने का मौका देता है. फिर चाहे क्रेडिट कार्ड होल्डर इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह से अप्लाई करें. यह बैंक दोनों ही तरीके से अप्लाई करने पर ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड पेमेंट नेटवर्क चुनने का मौका देते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications