Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का यूज लोग शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट्स तक के लिए करते हैं। ज्यादातर बैंक समय-समय पर अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव भी करते रहते हैं। 1 अप्रैल 2025 से कई क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव होने वाला है। IDFC First Bank और SBI Card के जारी किए गए Club Vistara को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़ा होगा ये बदलाव ( Club Vistara IDFC First Credit Card)
1 अप्रैल 2025 से IDFC First Bank ने अपने Club Vistara IDFC First Credit Card होल्डर्स को एक बड़ा फायदा मिलना बंद हो जाएगा। 1 अप्रैल से इस कार्ड पर मिलने वाले माइलस्टोन बेनिफिट्स कार्डहोल्डर्स को नहीं मिलेंगे। प्रीमियम इकोनॉमी टिकट के माइलस्टोन वाउचर का भी लोगों को 1 अप्रैल से फायदा नहीं मिलेगा। फ्री वाउचर, जिसमें एक प्रीमियम इकोनॉमी टिकट और एक क्लास अपग्रेड वाउचर शामिल था, बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा Club Vistara सिल्वर मेंबरशिप का भी अब लोगों को फायदा नहीं मिलेगा।
एसबीआई के इन क्रेडिट कार्ड से जुड़ा हुआ होगा बदलाव ( Club Vistara SBI PRIME Credit Card)
1 अप्रैल से SBI भी Club Vistara SBI Credit Card और Club Vistara SBI PRIME Credit Card में बदलाव होगा। 1 अप्रैल से क्लब विस्तारा सिल्वर मेंबरशिप का फायदा अब कस्टमर्स नहीं उठा पाएंगे। इसके एक प्रीमियम इकोनॉमी टिकट और एक वन-क्लास अपग्रेड वाउचर सहित कॉम्प्लीमेंट्री वाउचर भी बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, प्रीमियम इकोनॉमी टिकटों के लिए माइलस्टोन वाउचर अब जारी नहीं किए जाएंगे।
एसबीआई क्रेडिट कार्डहोल्डर्स को अब नहीं मिलेंगे ये फायदे (Club Vistara SBI Credit Card )
कार्ड होल्डर्स 31 मार्च 2026 तक महाराजा पॉइंट अर्जित करना जारी रख सकते हैं, जब कार्ड पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इसके अलावा 31 मार्च, 2025 के बाद अपने कार्ड को रिन्यू करने वालों के लिए एनुअल चार्ज एक साल के लिए माफ कर दिया जाएगा।
क्लब विस्तारा एसबीआई क्रेडिट कार्ड (Club Vistara SBI Credit Card) अब इकोनॉमी टिकट वाउचर नहीं देगा और 1.25 लाख रुपए, 2.5 लाख रुपए और 5 लाख रुपए के सालाना खर्च पर माइलस्टोन का भी फायदा लोगों को नहीं मिलगा।
क्लब विस्तारा एसबीआई प्राइम क्रेडिट कार्ड (Premium Credit Card) अपने प्रीमियम इकोनॉमी टिकट वाउचर का फायदा भी अगले महीने से नहीं देगा। बेस कार्ड के लिए रिन्यूअल शुल्क 1,499 रुपए होगा, जबकि प्राइम कार्ड पर 2,999 रुपए का रिन्युअल चार्ज लगेगा लेकिन एनुअल फीस वेवर का ऑप्शन रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications