नयी दिल्ली। डिजिटलीकरण के युग में अधिकतर लोग अपने पास क्रेडिट कार्ड रखना पसंद करते हैं। इससे हर जगह खरीदारी के लिए आपको अपने साथ कैश रखने की जरूरत नहीं होती। भारत में युवा शहरी आबादी के बीच क्रेडिट कार्ड बहुत लोकप्रिय बना गया है। बस कार्ड को स्वाइप करके आप किराने के सामान से लेकर फर्नीचर तक खरीद सकते हैं और उपयोगिता बिलों का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, एटीएम से पैसे निकालना, फोन पर पेमेंट करने, बैलेंस ट्रांसफर जैसी चीजें कर सकते हैं। बहुत से क्रेडिट कार्ड्स पर जॉइनिंग शुल्क लगता है, जो आपको देना होगा। इसके बाद आपको वार्षिक आधार पर कार्ड के लिए वार्षिक शुल्क का भुगतान करना होगा। मगर कुछ बैंक ऐसे क्रेडिट कार्ड देते हैं जो लाइफ टाइम फ्री हैं। आपको क्रेडिट कार्ड के लिए किसी भी वार्षिक शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होती। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 बेस्ट क्रेडिट कार्ड्स के बारे में।
एसबीआई उन्नती क्रेडिट कार्ड
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने एसबीआई उन्नती क्रेडिट कार्ड पेश किया है, जो एक ज़ीरो फी कार्ड है। इसका मतलब है कि आपको कोई जॉइनिंग शुल्क नहीं देना और पहले 4 साल के लिए कोई वार्षिक शुल्क भी नहीं दोना होगा। मगर ये कार्ड लेने के लिए एसबीआई में आपकी 25,000 रुपये या उससे अधिक की एफडी होनी जरूरी है। कार्डधारक को हर 100 रुपये खर्च के लिए 1 रिवार्ड प्वाइंट मिलता है। ऐसे रिवार्ड पॉइंट्स इकट्ठे करने के बाद आप उन्हें गिफ्ट के लिए रिडीम कर सकते हैं। 50,000 रुपये या उससे अधिक सालाना खर्च करने पर आपको 500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
आईसीआईसीआई इंस्टेंट प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड
भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए आईसीआईसीआई इंस्टेंट प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। मगर इस कार्ड को हासिल करने के लिए भी आपके पास बैंक में एफडी होनी जरूरी है। यह एक फ्री कार्ड है। आपको इस पर कोई वार्षिक शुल्क नहीं दोना होता। इस कार्ड के लिए आपको कोई आय दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। कार्ड की वैलिडिटी अंतरराष्ट्रीय है और आपको इस पर वैश्विक इमरजेंसी सहायता भी मिल सकती है। इसमें कार्ड रिप्लेसमेंट सर्विस भी उपलब्ध है। इस कार्ड पर ब्याज दर प्रति माह सिर्फ 2.49 फीसदी है।
एक्सिस बैंक इंस्टा ईजी क्रेडिट कार्ड
एक्सिस बैंक इंस्टा ईजी क्रेडिट कार्ड भी एफडी पर ही मिलता है। ये कार्ड चिप और पिन के खास फीचर के साथ आता है। आप इस कार्ड से पहले दिन से 100 फीसदी क्रेडिट लिमिट तक कैश निकाल सकते हैं। ये कार्ड एक खास प्लेटिनम चिप के साथ आता है जो आसानी से धोखाधड़ी का पता लगाने और क्रेडिट भुगतान की स्पष्ट जानकारी देती है। इस चिप का डुप्लिकेट नहीं बनाया जा सकता, जिससे कार्डधारक के लिए लेनदेन बेहद सुरक्षित हैं।
इंडियन ऑयल सिटी बैंक प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड
यह क्रेडिट कार्ड सिटी बैंक द्वारा दिया जाता है। इस कार्ड के जरिए आपको फ्यूचर खरीदने पर इनाम मिलता है। आप कार्ड का उपयोग करके पहले खर्च पर 250 रुपये का निशुल्क फ्यूल हासिल कर सकते हैं। एक वर्ष में इंडियन ऑयल के स्टेशनों से फ्यूल पर 5 फीसदी से अधिक की बचत कर सकते हैं। दूसरी खास बात कि यह एक जीरो वार्षिक क्रेडिट कार्ड है और आपको इसके उपयोग के लिए किसी भी प्रकार का वार्षिक शुल्क नहीं देना पड़ता। आप ईएमआई में बदल कर बड़ी खरीदारी को भी छोटी-छोटी पेमेंट बदल सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications