Credit Card New Rules: 1 नवंबर से कई सारे वित्तीय बदलाव होंगे। दिवाली के मौके पर बहुत सारे बैंक अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए क्रेडिट कार्ड पर कई सारे ऑफर्स दे रहे हैं। वहीं, SBI और ICICI Bank ने क्रेडिट कार्ड नियमों बदलाव का ऐलान किया है। ऐसे में आप ये जरूर जान लीजिए कि इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड से जुड़े हुए क्या बदलाव होंगे।

ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नया नियम
ICICI Bank के नियमों में किए गए बदलाव 15 नवंबर 2024 से लागू होंगे। बैंक ने अपने फीस स्ट्रक्टर में और कई कार्ड पर मिलने वाले बेनिफिट्स को कम कर दिया है। अगर आपके पास ये कार्ड है तो इनमें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, इंश्योरेंस, लेट पेमेंट फाइन, फ्यूल सरचार्ज और खाद्य खरीददारी पर आपको कम फायदा मिलेगा।
नए नियमों के मुताबिक, अब ICICI Bank बैंक के क्रेडिट कार्ड से सरकारी लेन-देन पर कोई रिवार्ड नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा फ्यूल खर्च 1,00,000 हर महीने से अधिक होने पर सरचार्ज छूट नहीं मिलेगी और इइस बैंक के DreamFolks card पर स्पा एक्सेस को बंद कर दिया गया है।
इसके अलावा रिवर्सल के लिए अनुवल फी में भी बदलाव किया गया है। इसे 15 लाख रुपये से घटाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है।
वहीं, अगर आप यूटिलिटी पेमेंट 50,000 रुपये से अधिक करते हैं तो 1 प्रतिशत का चार्ज देना होगा। वहीं, फ्यूल ट्रांजैक्शन 10,000 रुपये अधिक होने पर भी 1 प्रतिशत का चार्ज देना होगा। इसके अलावा अनुअल फी रिवर्सल और माइलस्टोन बेनिफिट्स के लिए अब स्पेंड लिमिट में क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए रेंट पेमेंट, गवर्नमेंट और एजुकेशन पेमेंट अब नहीं शामिल होंगे।
SBI के Credit Card से जुड़े नियमों में बदलाव
भारतीय स्टेट बैंक ने सभी अन-सेक्योर्ड एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर फाइनेंसियल चार्ज प्रति माह 3.75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन यह गैलेंट्री और डिफेंस कार्डों पर लागू नहीं होता है। इस बैंक के द्वारा किए गए नियमों में बदलाव 1 नवंबर से लागू होंगे। इसके अलावा, एसबीआई के रुपे कार्ड के जरिए यूटिलिटी पेमेंट 50 हजार रुपये प्रति महीने से अधिक होने पर 1 प्रतिशत चार्ज देना होगा और ये नियम 1 दिसंबर से लागू होगा।
डोमैस्टिक मनी ट्रांसफर नियम में भी किया बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक ने डोमैस्टिक मनी ट्रांसफर के लिए नए नियमों का ऐलान किया है जो 1 नवंबर 2024 से लागू होंगे और इन नियमों से धोखाधड़ी के लिए बैंकिंग चैनलों के दुरुपयोग को रोका जा सकेगा।
इन बैंकों के अलावा इंडियन बैंक ने अपनी स्पेशल फिक्स डिपॉजिट स्कीम की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है और अब आप इस स्पेशल एफडी पर हाई रिटर्न पाने के लिए 30 नवंबर 2024 तक निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications