Multibagger Stock; Crorepati Stock: शेयर बाज़ार में लिस्टेड हजारों कंपनियों में से कुछ ही ऐसे स्टॉक हैं जिसने पिछला कुछ साल में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। ऐसे में निवेशक कुछ इस तरह के शेयर की तलाश में रहते हैं जिनमें कम समय में अधिक-से अधिक रिटर्न मिलने की संभावना हो।
तो आज हम आपको यहां पर एक ऐसे स्टॉक के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसके शेयर बेशक पिछले कुछ महीनों मे सपाट रहे हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में निवेशकों को लखपति से करोड़पति बनाया है। पिछले पांच साल के पीरियड में इस कंपनी के शेयर ने 3000 प्रतिशत से अधिक को छप्परफाड़ रिटर्न दिए हैं।

यह पावर सेक्टर में कामकाज करने वाली एक मिड कैप कंपनी है। इस कंपनी का नाम सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (CG Power and Industrial Solutions Ltd) है।
CG Power Share Price
सीजी पावर के शेयर शुक्रवार (10 अक्टूबर) को करीब 1 प्रतिशत की कमज़ोरी के साथ बीएसई पर 753.70 रुपये पर बंद हुए थे। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 874.50 रुपये है जबकि 52 सप्ताह का निचला स्तर 518.35 रुपये है। कारोबार बंद होने के बाद बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 1,18,684.90 करोड़ रुपये था।
CG Power Share Price History
बीते कुछ महीनों से कंपनी के शेयर सपाट कारोबार कर रहे हैं। जहां पिछले एक महीने में स्टॉक 2 फीसदी टूटा है वहीं, तीन महीने में 11 फीसदी उछला है। इस साल अब तक की बात करें तो शेयर 1 फीसदी से अधिक चढ़ा है और 6 महीने में इसमें 36 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज हुई है। पिछले एक साल में शेयर 10 फीसदी टूटा है।
हालांकि लॉन्ग टर्म में यह शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है और सेंसेक्स से कई गुना ज्यादा रिटर्न दे चुका है। यदि दो साल की बात करें तो सीजी पावर के शेयर ने 83 फीसदी से अधिक जबकि तीन साल में 195 फीसदी और पांच साल में 3008 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं।
5 साल में 1 लाख रुपये को बनाया 1.5 करोड़ से अधिक
बीएसई के आंकड़ों पर नजर डालें तो पांच साल पहले यानी 31 मार्च 2020 को स्टॉक का भाव 5 रुपये था। ऐसे में किसी निवेशक ने पांच साल यानी 60 महीने पहले इस कंपनी के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे लगभग 20 हजार शेयर्स मिलते।
यदि अब तक उन शेयरों को होल्ड कर रखा गया होता तो आज के समय में यानी 10 अक्टूबर 2025 के क्लोजिंग भाव के हिसाब से उन शेयरों का वैल्यू बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये (20000 शेयर्स X 753 रुपये) से अधिक हो गए होते। यानी 60 महीने में निवेशक लखपति से करोड़पति बन गया होता। इस कैलकुलैशन में किसी प्रकार के कॉर्पोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications