मिडिल ईस्ट में टॉप लीडरशिप को लेकर आ रही बुरी खबरों से टेंशन बढ़ गई है. ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया. सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अल सऊद की तबियत गड़बड़ हो गई है. 88 साल के हो चुके किंग को लंग इनफेक्शन हो गया है. मिडिल ईस्ट से आ रही इन दोनों खबरों से कमोडिटी मार्केट में हलचल तेज कर दी है. कच्चे तेल के साथ सोने में भी जोरदार तेजी दर्ज की जा रही. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स उछलकर 84 डॉलर के पार निकल गया. इसी तरह कॉमैक्स पर सोना 2450 डॉलर प्रति ऑन्स के करीब पहुंच गया है.
कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 84 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया. पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड का भाव 1% चढ़ गया था, जिसमें करीब 3 हफ्ते की साप्ताहिक गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गई. WTI क्रूड भी 2% उछला. कच्चे तेल में पिछले हफ्ते आई तेजी की वजह 2 सबसे बड़े ऑयल इंपोर्टर की इकोनॉमी में सुधार रही, जिसमें अमेरिका और चीन शामिल हैं.
एनलिस्ट्स के मुताबिक हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति, विदेश मंत्री समेत 9 लोगों की मौत और सऊदी किंग की खराब तबियत से मार्केट में उतार चढ़ाव बढ़ा है. हालांकि, मार्केट की नजर आने वाली ओपेक प्लस मीटिंग पर है. क्योंकि मीटिंग में उत्पादन पॉलिसी पर चर्च होने वाली है.
सोने की चमक भी बढ़ी
कच्चे तेल की कीमतों के साथ सोने की चमक भी बढ़ी है. कॉमैक्स पर सोना 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ पहली बार 3447 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया. सोने में तूफानी तेजी की वजह कमजोर डॉलर और फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौरी की उम्मीद है.

अमेरिका में अप्रैल में महंगाई दर मासिक आधार पर घटने की वजह से एक बार फिर दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है. अब एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि सितंबर पॉलिसी में 65% चांस है कि US फेड दरों में कटौती कर सकता है. वहीं, चांदी में तेजी जारी है, जोकि आज भी 3% की मजबूती के साथ ट्रेड कर रही.
कॉमैक्स पर चांदी 32.19 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. चांदी का भाव 11 साल के ऊंचाई पर पहुंच गया है. प्लैटिनम भी 1088 डॉलर प्रति ऑन्स की मजबूती के साथ 12 मई के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया. जबकि पैलेडियम गिरकर 1013 डॉलर पर आ गया है.
ईरानी राष्ट्रपति समेत 9 की मौत
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई. रईसी के साथ देश के विदेश मंत्री समेत 9 लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई. ईरानी मीडिया ने सोमवार को इसकी पुष्टी की. आधिकारिक बयान में कहा गया कि हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह बारिश और कोहरे वाला खराब मौसम रहा. वहीं, सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल की तबियत खराब होने की खबर है. जोड़ों के दर्द और बुखार के अलावा लंग इनफेक्शन की शिकायत है.
More From GoodReturns

Hormuz Strait Update: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नया ऑर्डर, देना होगा टोल टैक्स! नहीं गुजरेंगे अमेरिकी जहाज..

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications