नयी दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में अचानक से तेजी देखने को मिली है। कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। एशियाई ट्रेडिंग के कारोबारी घंटों में अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गयीं। ऐसा एक साल से अधिक समय में पहली बार हुआ है जब क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गयी हों। बता दें कि भारत में पहले से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। ऐसे में यदि सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारत में पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं।
क्यों बढ़े तेल के दाम
यमन के हूथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब की ऑयल फैसिलिटी पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है। इसी कारण तेल की कीमतों में अचानक तेजी देखी गयी है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार एक हूथी सैन्य प्रवक्ता ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। ब्रेंट 2.16 फीसदी उछल कर 70.86 डॉलर पर कारोबार कर रहा है, जबकि अमेरिकी क्रूड वायदा 2.09 फीसदी बढ़ कर 67.47 डॉलर हो गया।
कितना हुआ नुकसान
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े तेल शिपिंग बंदरगाहों में से एक पर मौजूद पेट्रोलियम टैंक फ़ार्म पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल से सऊदी अरामको फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है। हालांकि हमले में न तो कोई घायल हुआ है और न ही जान या माल का नुकसान हुआ। लेकिन इंटरसेप्टेड मिसाइल से छर्रे धारान शहर में रिहायशी इलाकों के पास गिरे।
पहले हुए भी हमले
बता दें कि यमन के हूथी विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच कई सालों से लड़ाई चल रही है। हूथी विद्रोहियों की तरफ से पहले भी सऊदी की तेल रिफाइनरियों क निशाना बनाया गया है। तब भी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गयी थी। एक हौथी प्रवक्ता के अनुसार उन्होंने 14 ड्रोन और आठ बैलिस्टिक मिसाइलों को मिलाकर एक "व्यापक संयुक्त आक्रामक ऑपरेशन" को अंजाम दिया।
इस समय भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम
सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 81.47 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार रहीं। उधर कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 91.35 रुपये और डीजल 84.35 रुपये है। मुम्बई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये और डीजल 88.60 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 93.11 रुपये और डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications