Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में आज 13 जून को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड दोनों में 10-10 फीसदी से ज्यादा की मजबूती है. इसकी वजह गुरुवार को इजराइल की ओर से ईरान पर हवाई हमले किया जाना है, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में तगड़ी तेजी है. नतीजनत, ग्लोबल मार्केट में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है.
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 7 डॉलर यानी 10.57% बढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गया, जबकि वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 7 डॉलर यानी 10 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इजराइल ने ईरानी इलाकों पर एक हमला करने की पुष्टि करने के कुछ घंटे बाद कीमतों में यह उछाल आया.
कारोबारी सेशन में WTI क्रूड 11.38 फीसदी बढ़कर 75.82 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 10.28 फीसदी बढ़कर 76.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया. यह तेज उछाल तब आया जब निवेशकों ने तेल समृद्ध मध्य पूर्व से आपूर्ति व्यवधान के जोखिम को भांप लिया, खासकर अमेरिका के समर्थन के बिना किए गए हमलों के कारण.

कच्चे तेल की कीमत 2 महीने के हाई पर
HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार रैली है, जोकि 2 महीने से ज्यादा के हाई पर पहुंच गए हैं. क्रूड ऑयल प्राइसेज में जोश की वजह ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता तनाव है. क्योंकि इजरायल ने ईरान पर एयरस्ट्राइक किए हैं. इसके चलते ऑयल सप्लाई पर असर पड़ सकता है.
इजराइल के डिफेंस मिनिस्ट्री ने क्या कहा?
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने कहा कि ईरान द्वारा आसन्न हमले को रोकने के लिए हमले आवश्यक थे और मिसाइलों और ड्रोन के माध्यम से जवाबी कार्रवाई की आशंका में विशेष आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी.
संयुक्त राज्य अमेरिका ने तुरंत स्पष्ट किया कि उसकी इस आक्रमण में कोई भूमिका नहीं है. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पुष्टि की कि इजराइल ने एकतरफा और अमेरिकी समर्थन के बिना कार्रवाई की. रुबियो ने कहा कि हम ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं हैं और हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में अमेरिकी बलों की रक्षा करना है. उन्होंने तेहरान को भी चेतावनी जारी करते हुए ईरान से अमेरिकी कर्मियों या संपत्तियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह किया.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications