नई दिल्ली, फरवरी 7। आज हर कोई क्रिप्टोकरेंसी के नाम से वाकिफ है। हर दूसरा व्यक्ति शीबा इनु और डॉगकॉइन की बात करता दिख जाएगा। खास कर जब से बजट में वित्त मंत्री ने क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स का ऐलान किया है तो निवेशकों का इस पर बैन को लेकर डर काफी हद तक खत्म हो गया है। साथ ही भारत में एक नयी डिजिटल करेंसी की भी घोषणा की गयी है। इससे निवेशक काफी उत्साहित हैं। टैक्स की बात करें तो क्रिप्टोकरेंसी में बजट में 30 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव रखा गया है, जो बहुत अधिक है। अभी तक इसे टैक्स के दायरे में नहीं रखा गया था। बहरहाल क्या आप जानते हैं कि देश के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अप्रत्यक्ष क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े हुए थे। इतना ही नहीं उन्होंने इससे मोटा प्रोफिट भी कमाया है।
खूब बनाया पैसा
भारत में लोगों के बीच क्रिप्टोकरेंसी के लिए उत्साह लगातार बढ़ रहा है। मगर ऐसे लोग भी अभी हैं, जो इसमें निवेश प्रोसेस को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सामने आई कोइमोइ की रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन ने क्रिप्टोकरेंसी से करोड़ रु बना लिए हैं। बिग बी के नाम से मशहूर सीनियर बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ सिंगापुर की एक कंपनी में निवेश किया।
क्या है कंपनी का नाम
जिस कंपनी में सीनियर और जूनियर बच्चन ने निवेश किया है वो है सिंगापुर की मेरिडियन टेक। दोनों ने इस कंपनी में करीब 1.6 करोड़ रु का निवेश किया था। मगर ढाई साल बाद उन्हें इस निवेश पर भारी रिटर्न मिला। उन्होंने इससे 112 करोड़ रु कमाए। मेरिडियन टेक पीटीई लिमिटेड एक माइक्रो-पेमेंट प्लेटफॉर्म Ziddu.com ऑपरेट करती है।
आपके लिए कौन सी करेंसी बेस्ट
अगर आप भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना चाहते हैं तो बता दें कि लकी ब्लॉक एक नई क्रिप्टोकरेंसी है, जो मल्टी-बिलियन डॉलर के लॉटरी क्षेत्र में ब्लॉकचेन तकनीक ला रही है। ये क्रिप्टो 2022 में खरीदने के लिए अच्छी मानी जा रही है। ये टोकन पैनकेकस्वैप पर कारोबार कर रहा है। इसकी वैल्यू शुरुआत में ही 1,000 फीसदी से अधिक चढ़ गयी थी।
डॉगकॉइन और शीबा इनु
2022 में खरीदने के लिए सबसे सस्ते क्रिप्टोकरेंसी में से एक शीबा इनु है। यह एक काफी मशहूर मीम कॉइन है। जनवरी 2021 में 0.005 डॉलर की कीमत से जुलाई में 0.74 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। यदि आप किसी भी ट्रेंडिंग टोकन में निवेश करना चाहते हैं तो शीबा इनु से बेहतर कोई नहीं। मौजूदा कीमत पर इसे खरीदना अच्छा सौदा हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
निवेशक किसी क्रिप्टो की अधिक साफ तस्वीर देखने के लिए क्रिप्टोकरेंसी के मूल्य की तुलना करने के लिए बाजार पूंजीकरण का उपयोग कर सकते हैं। क्रिप्टोकरेंसी को उनके बाजार पूंजीकरण के आधार पर तीन समूहों में बांटा गया है - लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप। कॉइन या टोकन की कुल मात्रा जो ट्रेड के लिए एक्टिव रूप से उपलब्ध है और बाजार में और आम जनता द्वारा उपयोग की जाती हैं उसे सर्कुलेटिंग सप्लाई कहते हैं। अच्छे मकसद के लिए क्रिप्टो-एसेट सेक्टर में सर्कुलेटिंग सप्लाई इंडिकेटर बेहद महत्वपूर्ण है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications