नयी दिल्ली। साइबर क्राइम के मामले पहले के मुकाबले बढ़ गए हैं। इन्हें रोकने के लिए आरबीआई और बाकी बैंक कई तरह के कदम उठाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि किस शहर में सबसे अधिक साइबर क्राइम के मामले सामने आते हैं? बता दें कि इस मामले में देश की राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर है। इस बात की जानकारी खुद आरबीआई की तरफ से दी गई है। आरबीआई के अनुसार पिछले साल जुलाई से लेकर इस साल जून तक पूरे एक साल के दौरान 19,652 शिकायतें अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर से संबंधित रहीं। इनमें सबसे अधिक शिकायते दिल्ली से मिलीं। आइए जानते हैं बाकी शहरों के नाम, जहां धोखाधड़ी के मामले सामने आए।

दूसरे नंबर पर बिहार की राजधानी
साइबर क्राइम के मामले में जहां दिल्ली का पहला नंबर रहा वहीं दूसरा नंबर पटना का रहा। इस दौरान दिल्ली में 496 और पटना में 392 शिकायतें मिलीं। इसके बाद शहरी बेंगुलुरु में भी 392 शिकायतें आईं। चौथे नंबर पर मुंबई उपनगरीय क्षेत्र (321), पांचवे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर (313), छठे, सातवें, आठवें और नौवें नंबर पर क्रमश: गुरुग्राम (311), पुणे (308), ठाणे (302) और मुंबई (301) रहा। इस मामले में बैंकों की तरफ से कहा गया है कि वे इन शिकायतों पर निश्चित समय में निपटाते हैं। आरबीआई ने भी शिकायतों को तुरंत निपटाने का दावा किया।
बैंकों के खिलाफ 4 लाख शिकायतें
धोखाखड़ी के अलावा विभिन्न बैंकों के खिलाफ आरबीआई को ग्राहकों से लगभग 4 लाख शिकायतें मिली हैं। जिन कारणों से ये शिकायतें की गई हैं उनमें डेबिट और क्रेडिट, बिना बताए शुल्क वसूलना और बैंकिंग सर्विस का अच्छा न होना शामिल है। बहुत से मामले आरबीआई के निर्देशों का पालन न करने के भी हैं। ये भी बात सामने आई है कि बैंकों के मुकाबले एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) ने ग्राहकों से ज्यादा पैसा वसूला है।
किस बैंक के खिलाफ कितनी शिकायतें
जिन बैंकों के खिलाफ शिकायतें आई हैं उनमें एसबीआई 92231 शिकायतों के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद एचडीएफसी (29276), आईसीआईसीआई बैंक (23245), एक्सिस बैंक (18532), पीएनबी (18120), बैंक ऑफ बड़ौदा (12524), बैंक ऑफ इंडिया (10399), कोटक महिंद्रा बैंक (9208), केनरा बैंक (8043) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का (7983) का नंबर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications