देश में कई लोगों के साथ बैंक खाता खुलाने के नाम पर साइबर फ्रॉड किया जा रहा है. साइबर ठग लोगों के बैंक खाते का इस्तेमाल अपने काम के लिए करते हैं. बिहार के शमशेरगंज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के छह बैंक खाते के खिलाफ 600 केस दर्ज हुए है. इन छह अकाउंट से 175 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया गया है.

देश में लगातर साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं. साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए कई तरह के मैसेज या कॉल करते रहते हैं. हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए है, जहां साइबर ठग बैंक खाते खुलाने के बहाने फ्रॉड कर रहे हैं.
साइबर ठगों के इस नए तरीके से कई लोग फंस चुके हैं. साइबर ठग गरीब लोगों को कमीशन का लालच देकर उनका बैंक खाता खोल देते है. लेकिन उनके पासबुक और एटीएम के जरिए बड़ी रकमों का लेनदेन करते हैं. एक बार एटीएम और पासबुक का इस्तेमाल करके वे खाताधारक को उसे वापस कर देते हैं.
ऐसे कई मामले सामने आ चुके है, जिसमें साइबर ठग लोगों के खाते का इस्तेमाल कर बड़े-बड़े फ्रॉड कर रहे हैं.
एसबीआई बैंक से किया फ्रॉड
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो ने हाल ही में 175 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
24 अगस्त को साइबर स्कियोरिटी ब्यूरो ने 34 वर्षीय मोहम्मद शोएब तौकीर और 49 वर्षीय महमूद बिन अहमद बावजीर को गिरफ्तार किया है. साइबर स्कियोरिटी ब्यूरो ने अपनी जांच में यह पाया कि नेशनल साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर कई लोगों ने शमशेरगंज में स्थित एसबीआई के छह बैंक अकाउंट के खिलाफ फ्रॉड का मामला दर्ज किया है.
यह पता चला है कि इन छह खातों के खिलाफ लगभग 600 मामले दर्ज किए गए थे. दुबई से काम करने वाला मुख्य और उसके पांच साथी गरीब लोगों को कमीशन का लालच देकर बैंक खाते खुलाते थे, लेकिन उनके खातों का इस्तेमाल अपने फ्रॉड के लिए करते थे.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी 2024 में शमशेरगंज में छह बैंक अकाउंट खुलाए गए थे. जिसके बाद मार्च और अप्रैल के महीने इन खातों में लगभग 175 करोड़ रुपये का लेन देन किया गया था.
इस साल की शुरुआत में 1750 करोड़ रुपये का घोटाला
यह पता चला की इस साल यानी 2024 की शुरुआत के चार महीनों में साइबर क्राइम से लगभग 1750 करोड़ रुपये ठगे जा चुके हैं. इसके अलावा जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच नेशनल साइबर क्राइण रिर्पोटिंग पोर्टल में 7 लाख 40 हजार अधिक साइबर क्राइम के मामले दर्ज किए गए है.
इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में बढ़ता साइबर क्राइम एक बड़ी चिंता का विषय है.
यह भी पढ़े: Janmashtami 2024: जन्माष्टमी व्रत में क्या खाए और क्या नहीं? जानें एक क्लिक में
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications