Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड हर दिन बढ़ते जा रहे हैं और इससे खुद को सुरक्षित रखना भी आज के समय में मुश्किल हो चुका है। हाल ही में एक इंफ्लुएंसर आकांक्षा ठकराल ने अपना एक एक्सपीरियंस शेयर किया है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने बताया कि कैसे एक अनजान नंबर से उन्हें कॉल आता है और वह व्यक्ति केवाईसी अपडेट करने के लिए कहता है। इस फ्रॉड की वजह से उन्हें 1,10,000 रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ गया।

ऐसे हुआ इंफ्लुएंसर के साथ साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud With Influencer)
वायरल हो रहे इस वीडियो में आकांक्षा ठकराल ने बताया है कि एक अनजान नंबर से उन्हें कॉल आता है और केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा जाता है। जब उसने कहा कि वह इसे बाद में अपडेट करेगी, तो उन्हें शाम को फिर से कॉल आता है। वह व्यक्ति उन्हें फिर से कहता है कि वह बैंक जाए बिना ही केवाईसी प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं। फ्रॉडस्टर ने उन्हें एक व्हाट्सएप लिंक भेजा है और उनकी प्रोफाइल में एक्सिस बैंक का लोगो लगा हुआ था। उस लिंक पर क्लिक करते हुए केवाईसी अपडेट पेज ओपन हुआ और उसमें पैन कार्ड की जानकारी डालने के लिए आकांक्षा को कहा गया। आकांक्षा ने देखी कि उस पेज पर सारी डिटेल्स उनकी बिल्कुल सही दर्ज हैं।
10 मिनट के अंदर ही गायब हो गए पैसे
10 मिनट के अंदर ही उसे अलर्ट मिला कि उसके खाते से 50,000 रुपये डेबिट हो गए हैं। इसके बाद उनके पास पेटीएम, गूगल पे और बाकि सभी पेमेंट ऐप्स से भी ओटीपी आने लगे। घबराकर उन्होंने सभी UPI ऐप से लॉग आउट करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसके पास सिर्फ 800 रुपये बचे थे, जिसे उसने तुरंत दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस और साइबर पुलिस से भी कंप्लेन की और उन्हें पता चला कि केवाईसी लिंक पर क्लिक करने से फ्रॉडस्टर ने उनके फोन पर मैसेज स्पूफिंग ऐप इंस्टॉल कर दिया था, जिससे उनके सारे फाइनेंसेस की जानकारी उस फ्रॉडस्टर के पास पहुंच गई।
लिंक टेस्टिंग ऐप एक ऐसी लिंक होती है जो आपके फोन में डॉउनलोड हो जाती है और आपकी स्क्रीन पर शो भी नहीं होता है। इससे आपकी पूरी डिटेल्स उस व्यक्ति के पास चली जाती है जिसने ये लिंक भेजी होगी। इस लिंक के जरिए ही आकांक्षा की जानकारी पेज पर उन्हें शो हो रही थी। उन्होंने लोगों से वीडियो में ये भी कहा कि ऑनलाइन ऐसे प्रसोस पर भरोसा करके जल्दबाजी में कोई काम न करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपको कभी भी ऐसे कॉल आया तो उनपर भरोसा न करें।
ऐसे रखें साइबर फ्रॉड से खुद को सुरक्षित (Online Fraud Safety Tips )
सबसे पहले नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और उन्हें पूरी घटना के बारे में जानकारी दें। मोबाइल पर अनजाने नंबर से कॉल आने पर अपनी जानकारी न शेयर करें। इसके अलावा किसी भी तरह की अनजान लिंक पर क्लिक न करें। जब भी कभी ऐसा हो तो आप घबराएं नहीं और ऐसे नंबरों को ब्लॉक कर दें या फोन काट दें। आपकी जागरुकता ही आपको इस तरह की ठगी से बचा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications