Cyber Fraud in Gujarat: आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी नई-नई तरकीब अपना कर लोगों को अपने जाल में फंसा कर लाखों रुपयों की ठगी करने में जुटे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद जिले की ढोलका तालुका (Dholka) से सामने आया है।

इस तरह हुआ साइबर फ्रॉड
इस मामले में एक फार्मा कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट भूषण राजपूत के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है और उन्होंने लगभग 4 लाख रुपये गंवा दिए।
आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने ना तो किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था और ना ही किसी को अपना OTP बताया था। फिर भी वह इस फ्रॉड के शिकार हो गए।
इस मामले के लिए उन्होंने FIR दर्ज कराई और उन्होंने इसके बारे में बताता हुए कहा कि 8 अप्रैल को उन्हें अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल फोन पर एक मैसेज मिला था जिसमें लिखा था कि उन्हें SBI नेट बैंकिग की ओर से 8,400 रुपये का रिवॉर्ड मिला है और इसे क्लेम करने की डेडलाइन 8 अप्रैल की ही है।
FIR में दर्ज की शिकायत के अनुसार उन्होंने यह बताया कि, उनके द्वारा किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं किया गया है, लेकिन उसी दिन शाम को 5 बजे उन्हें एक दूसरा मैसेज आता है, जिसमें उन्हें बताया जाता है कि उनके खाते से 24,500 रुपये डेबिट किए गए हैं।
इसके बाद उन्होंने अपनी बैंक के मैनेजर से बात की और उन्हें पता चला कि मैनेजर ने उन्हें बताया कि उनके खाते से तो कोई ट्रांजैक्शन हुआ ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपने बैंक अकाउंट को ब्लॉक करवा दिया।
जब 12 अप्रैल को उन्होंने फिर से अपने एक बार फिर अपडेट लेने के लिए अपने बैंक गए, बैंक वालों ने बताया कि उनके अकाउंट से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है। इसके बाद उन्होंने अपना अकाउंट अनलॉक किया और उन्हें पता चला कि कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है, लेकिन उनके होम लोन अकाउंट से 3.95 लाख रुपये डेबिट हो गए थे।
मुख्य बात यह है कि उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक नहीं किया, ना ही अपनी बैंकिंग डीटेल किसी को दी फिर भी उनके साथ यह फ्रॉड हो गया।
खुद को ऐसे रखें साइबर फ्रॉड से सुरक्षित
आपको अपने मोबाइल का सॉफ्टवेयर अप-टू-डेट रखना चाहिए। इसके साथ-साथ आपको बैंकिंग ऐप को भी अपडेट करते रहना चाहिए।
जिस भी बैंकिंग ऐप का आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसे समय-समय पर चेक करते रहें और कोई ऐप किसी अंजान जगह से डाउनलोड ना करें।
इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग करके नेट बैंकिग न करें क्योंकि इससे फ्रॉड होने या साइबर क्राइम होने का खतरा अधिक होता है।
ध्यान रखें कि जब भी आप कोई ऐप डॉउनलोड कर प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से ही डाउनलोड करें। टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को इनेबल करना न भूलें क्योंकि यह आपकी सिक्यॉरिटी को बढ़ाता है।
इसके साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको अज्ञात कॉल्स को ना उठाएं और अगर आप कोई कॉल उठाते हैं तो सुनिश्चित करें कि वह फ्रॉड कॉल न हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications