DA Hike, 7th Pay Commission: त्योहारी सीजन शुरु हो चुका है और अब दिवाली आने में बस कुछ हफ्तों का समय रह गया है। ऐसे में मोदी सरकार की ओर से दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बहुत बड़ा तोहफा मिलने की संभावना है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (DA, Dearness Allowance) और महंगाई राहत (DR, Dearness Relief) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो सरकार के इस फैसले से देशभर में 1.2 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इस बार घोषणा का समय खास तौर पर दिवाली के समय करेगी। ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारी मौसम में अतिरिक्त राहत मिल सके। जानकारी के अनुसार, इसका औपचारिक ऐलान अक्टूबर के पहले हफ्ते में किया जा सकता है।
जुलाई 2025 से लागू होगी यह बढ़ोतरी
महंगाई भत्ते को लेकर ऐलान के बाद कर्मचारियों का डीए 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से सितंबर तक के तीन महीने का एरियर (बकाया) भी मिलेगा, जो अक्टूबर की सैलरी के साथ दिए जाने की संभावना है।
साल में दो बार होता है DA का ऐलान
बता दें कि केंद्र सरकार हर साल दो बार डीए में बढ़ोतरी करती है। पहला संशोधन होली से पहले (जनवरी-जून अवधि के लिए) जबकि दूसरा संशोधन दिवाली से पहले (जुलाई-दिसंबर अवधि के लिए) किया जाता है। पिछले साल अक्टूबर 2024 में सरकार ने दिवाली से करीब 2 हफ्ते पहले डीए बढ़ाने का ऐलान किया था। इस साल दिवाली 20-21 अक्टूबर 2025 को है और उसी को देखते हुए इसे कर्मचारियों के लिए त्योहारी तोहफा माना जा रहा है।
डीए बढ़ने पर वेतन में कितना होगा बढ़ोतरी?
मान लिजिए कि किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 50,000 रुपये है, तो पहले 55% डीए के हिसाब से उसे 27,500 रुपये मिल रहा था लेकिन अब यदि 58% डीए हो जाता है तो यह बढ़कर 29,000 रुपये हो जाएगा। यानी हर महीने कर्मचारी को 1,500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं, पेंशनर्स की बात करें तो बेसिक पेंशन 30,000 रुपये है, तो पहले 55% डीआर के तहत उसे 16,500 मिल रहा था लेकिन अब 58% के हिसाब से यह बढ़कर 17,400 रुपये जाएगी। यानी पेंशनर्स को हर महीने 900 रुपये मिलेंगे।
कैसे तय किया जाता है डीए?
डीए की गणना 7वें वेतन आयोग के तहत औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। इसका फार्मूला 12 महीने के CPI-IW औसत पर आधारित होता है। जुलाई 2024 से जून 2025 तक CPI-IW औसत 143.6 रहा, जिसके आधार पर डीए दर 58% तय हुई है।
8th Pay Commission से पहले आखिरी बढ़ोतरी?
7वें वेतन आयोग दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस वेतन आयोग के तहत डीए में यह आखिरी बढ़ोतरी होगी। मोदी सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी लेकिन अब तक इसके सदस्यों की घोषणा नहीं हुई है। यह आयोग कब लागू होगा इस पर भी सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 8वें वेतन आयोग 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत तक ही होने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications