DA Hike: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 31 जनवरी 2024 को सरकार के द्वारा की गई घोषणा में महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक पहुंच गया है। इस वजह से अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी। इस फैसले के आने के बाद से सरकारी कर्मचारियों में काफी ज्यादा खुशी देखने को मिल रही है। अब 1 जनवरी 2024 से 50 परसेंट की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
लेबर ब्यूरो की तरफ से जारी की गई एआईसीपीआई इंडेक्स के मुताबिक डीए 50 परसेंट तक बढ़ चुका है। हालांकि इसमें मामूली कमी भी दर्ज की गई है लेकिन इसका असर डीए पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऐसा चौथी बार हुआ है जब महंगाई भत्ते में करीब चार प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है।

सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को अब 1 जनवरी 2024 से 50 फीसदी के महंगाई की भत्ते की दर से भुगतान किया जाएगा। लेकिन अगर बात की जाए दिसंबर के महीने की तो इसमें 0.3 अंको की गिरावट के साथ इंडेक्स घटकर 138.8 अंक हो गई है। इससे महंगाई भत्ते पर किसी भी तरह का दबाव नहीं पड़ रहा है। क्योंकि अभी भी इसका लेवल 50 प्रतिशत के पार है।
सरकार के द्वारा यह तो कंफर्म कर दिया गया है कि महंगाई भत्ता अब 50 फीसदी की दर से ही मिलेगा लेकिन इसका ऐलान अभी नहीं होगा। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव से पहले इसकी तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि केंद्रीय कैबिनेट की जब बैठक होती है, तो महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर फैसला किया जाता है।
आमतौर पर सरकार के द्वारा मार्च के महीने के आसपास महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी की जाती है। अगर मार्च में इसे लागू किया जाता है तो आपको जनवरी और फरवरी महीने के एरिया के साथ मार्च की बढ़ी हुई सैलरी मिलती है।
50 प्रतिशत बढ़ाने के बाद डीए फिर से जीरो हो जाता है। हर साल ऐसा ही होता है जब एक बार महंगाई दर 50 प्रतिशत के पार हो जाती है तो उसे शून्य कर दिया जाता है। इसके साथ ही फिर जीरो से काउंटिंग शुरू होती है और जब अगली बार 50 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता पहुंचता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की जाती है।
इस बढ़ी हुई सैलरी को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में ऐड कर दिया जाता है। तो जैसे अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 18000 रुपए की है तो 50 प्रतिशत के हिसाब से उसकी सैलरी में 9000 रुपए जोड़ दिया जाता है। तो इस हिसाब से बेसिक सैलरी बढ़कर 27000 रुपए हो जाती है।
आप सोच रहे होंगे कि महंगाई भत्ता 0 क्यों किया जाता है। तो आपको बता दे कि जब भी नया वेतनमान लागू होता है कर्मचारियों को अपनी सैलरी वाले डीए के मूल वेतन में जोड़ दिया जाता है। हालांकि की लोगों का कहना है कि महंगाई भत्ते को मूल वेतन में जोड़ दिया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता है


Click it and Unblock the Notifications