DAM Capital Advisors IPO: आज निवेशकों के लिए डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के आईपीओ में निवेश का आखिरी मौका है. रिटेल निवेशकों के लिए 19 दिसंबर से खुला ये पब्लिक इश्यू सोमवार को बंद हो जाएगा. अब तक यह करीब 25 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. आईपीओ के लेकर ग्रे मार्केट में जोरदार हलचल है, जोकि प्रीमियम पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है.
आईपीओ को मिल रहा धमाकेदार रिस्पांस
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 15.76
NIIs 51.89
रिटेल 17.83
कुल 24.55
डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स आईपीओ डीटेल
डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 269 रुपए से 283 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के बीच तय किया गया है. निवेशक कम से कम 53 शेयरों वाले एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जबकि अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगाना होगा.

प्री-आईपीओ में एंकर निवेशकों ने 251 करोड़ रुपए का योगदान देकर डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स में भरोसा दिखाया है. इन निवेशकों में नोमुरा, गोल्डमैन सैक्स, एचएसबीसी, सोसाइटी जनरल, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (एमएफ), एचडीएफसी एमएफ, कोटक एमएफ और आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ जैसे नाम शामिल हैं.
ग्रे मार्केट प्रीमियम और लिस्टिंग डेट
ग्रे मार्केट एक्टिविटज पर नज़र रखने वाले कई सोर्सेज के मुताबिक डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स के शेयरों पर 160 रुपए का प्रीमियम चल रहा है. इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) करीब 56.54% है. शेयरों का अलॉटमेंट 24 दिसंबर को है. जबकि लिस्टिंग 27 दिसंबर को हो सकती है.
आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से ऑनलाइन देखी जा सकेगी. इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की वेबसाइटों पर भी अपडेट होगा.
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहा है. डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, देश में एक इनवेस्टमेंट बैंक है,जोकि अलग-अलग सेक्टर्स के लिए फाइनेंशियल सॉल्युशंस मुहैया करता है.
More From GoodReturns

SME IPO में मची लूट, क्या आपने दांव लगाया?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications