नई दिल्ली, सितंबर 13। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) अकसर नये-नये टूर पैकेज लाती रहती है। ऐसे टूर घर और ऑफिस की थकन और बोरियत से दूर कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बढ़िया होते हैं। बता दें कि आईआरसीटीसी अपने टूर पैकेज में ढेरों सुविधाएं देती है। अब कंपनी ने एक नया टूर पैकेज पेश किया है, जो आपको पूर्वी हिमालयी क्षेत्र की यात्रा कराएगा। अच्छी बात यह है कि ये टूर पैकेज आपकी जेब के अनुरूप और किफायती है। आपको पूर्वी हिमालयी क्षेत्र के टूर पैकेज के दौरान प्रकृतिक दृश्य और कुछ दिलचस्प फैसिलिटीज मिलेंगी।
हिमालयन गोल्डन ट्राएंगल टूर
आईआरसीटीसी ने जो नया टूर पैकेज पेश किया है, उसका नाम है 'हिमालयन गोल्डन ट्राएंगल टूर'। इसे ईएचएच11 कोड दिया गया है। इस पैकेज में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और न्यू जलपाईगुड़ी जैसी जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। पैकेज की अवधि में 5 रात और 6 दिन है। जहां तक टूर की शुरुआत की बात है तो यह टूर 17 सितंबर 2021 से शुरू होने जा रहा है।
कितना होगा खर्च
दार्जिलिंग पैकेज अलग-अलग टैरिफ पर उपलब्ध है। इसमें डबल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति 28630 रुपये, तीन लोगों के समूह लिए प्रति व्यक्ति 21,440 रुपये, चार लोगों के समूह के लिए प्रति व्यक्ति 22960 रुपये और छह लोगों के समूह के लिए प्रति व्यक्ति 19230 रुपये का खर्च आएगा। यात्रियों को बच्चों के लिए एक अलग बिस्तर भी मिल सकता है। आपको 7060 रुपये में 5 से 11 साल के बच्चों के लिए अलग से बेड दिया जाएगा।
मिलेंगी कई सुविधाएं
पहाड़ों के प्रेमियों के लिए आईआरसीटीसी ने अपने टूर पैकेज (दार्जिलिंग 2एन+ कलिम्पोंग 1एन+ गंगटोक 2एन) में कई सुविधाएं शामिल की हैं, जिनमें डबल रूम, यात्रियों के लिए नाश्ते और रात के खाना, होटल में आने-जाने और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए वाहनों शामिल है। हालांकि इस टूर पैकेज में कुछ निजी खर्चों को शामिल नहीं किया है।
ये खर्चे नहीं हैं शामिल
आईआरसीटीसी ने जिन व्यक्तिगत खर्चों को इस टूर पैकेज की वैल्यू में शामिल नहीं किया है, उनमें रूम हीटर, लॉन्ड्री, टेलीफोन कॉल, टिप्स और ग्रेच्युटी आदि शामिल हैं। टूर पैकेज में शीतल या हार्ड ड्रिंक, राफ्टिंग, अतिरिक्त दर्शनीय स्थल या अतिरिक्त वाहन उपयोग शामिल नहीं हैं। इन सबके लिए यात्रियों को अलग से कीमत चुकानी होगी।
बजट में फिट
सभी पर्वत प्रेमियों के लिए, यह पैकेज बजट में फिट होने वाली बहुत सारी चीज़ें ऑफर करता है। आईआरसीटीसी के पास भारत के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई अन्य पैकेज भी हैं। आईआरसीटीसी के इस पैकेज और अन्य टूर पैकेजों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट देखें। कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने 'ग्लोरी ऑफ द हिमालय' पैकेज पेश किया था। इसमें शुरुआती खर्च 25,300 रु है। ये 8 रातों और 9 दिनों का एक लंबा टूर पैकेज होगा। इस पैकेज को आईआरसीटीसी के जोनल ऑफिस, भोपाल ने पेश किया है। इस पैकेज के तहत आपको जिन जिन जगहों पर जाने का मौका मिलेगा, उनमें शिमला, मनाली और चंडीगढ़ शामिल हैं। ग्लोरी ऑफ द हिमालय पैकेज में आपको सुबह के नाश्ते के साथ रात का खाना भी दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications