कराची। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित सिंध प्रांत के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में कटौती का निर्णय लिया गया है। प्रांत की सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए विशेष कोष बनाने का फैसला किया है। इस कोष के लिए सरकारी कर्मचारियों के वेतन से कटौती की जाएगी। प्रांत के मंत्रियों के वेतन से भी कटौती की जाएगी।

पाक मीडिया ने दी जानकारी
पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिंध की सरकार ने 'कोरोना वायरस रिलीफ फंड' बनाने का फैसला किया है। इसके लिए धन इकट्ठा करने के तहत सरकारी कर्मचारियों व प्रांतीय मंत्रियों के वेतन से धन काटा जाएगा। सरकार ने इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
ये है कटौती का विवरण
सिंध के गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ग्रेड एक से ग्रेड 16 तक के कर्मचारियों के वेतन में से पांच फीसदी, ग्रेड 17 से ग्रेड 20 तक के अफसरों के वेतन मे 10 फीसदी और ग्रेड 21 के अफसरों के वेतन में से 25 फीसदी कटौती की जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि ग्रेड 22 के अफसरों के वेतन में पूरी सौ फीसदी की कटौती की जाएगी। यह कटौती एक माह के वेतन में से की जाएगी।
मंत्रियों का भी कटेगा वेतन
अधिसूचना में कहा गया है कि प्रांत की सरकार के मंत्रियों और सरकारी सलाहकारों की भी एक महीने की पूरी तनख्वाह कोरोना से निपटने के लिए बनाए गए फंड में डाली जाएगी।
मार्च माह का कटेगा वेतन
अधिसूचना के मुताबिक, यह कटौती मार्च महीने के वेतन से की जाएगी। इस कटौती से मिलने वाली रकम को कोरोना वायरस रिलीफ फंड में डाला जाएगा। इसका इस्तेमाल बीमारी से बचाव, मरीजों के इलाज और इससे प्रभावित गरीब लोगों को राहत देने पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Bank में 1 लाख से ज्यादा जमा वाले रहें सावधान, जान लें ये नियम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications