नयी दिल्ली। भारत, जो कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, वित्त वर्ष 2020-21 की कोरोना से प्रभावित रही अप्रैल-जून तिमाही में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला देश रहा। भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 23.9 प्रतिशत की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। दरअसल कोरोनो महामरी से संबंधित लॉकडाउन ने पहले से कम होती उपभोक्ता मांग और निवेश को और प्रभावित किया। यह 1996 में तिमाही आंकड़े प्रकाशित होने की शुरुआत के बाद सबसे भारी गिरावट रही। कोरोना और लॉकडाउन को देखते हुए अधिकांश विश्लेषकों ऐसे ही आंकड़ों की उम्मीद भी कर रहे थे।

भारत में काफी बढ़े कोरोना के मामले
भारत में दुनिया के सबसे सख्त लॉकडाउन में से एक लगाया गया, मगर बावजूद इसके यहां कोरोना मामलों की संख्या में काफी बढ़त देखी गई। यही वजह रही कि अन्य देशों के मुकाबले भारत की जीडीपी अधिक घटी। अप्रैल-जून तिमाही में जापान की इकोनॉमी में 7.6 फीसदी की गिरावट आई, जबकि चीन ने इस दौरान 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। जनवरी-मार्च में चीन की इकोनॉमी 6.8 प्रतिशत घटी थी, जब वहां कोरोनोवायरस महामारी अपने चरम पर थी। उस तिमाही में भारत ने 3.1 फीसदी की ग्रोथ रेट हासिल की थी।
अमेरिकी जीडीपी में सबसे अधिक गिरावट
अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिका की जीडीपी में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी जीडीपी में सर्वाधिक 32.9 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद भारत का नंबर है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर यूके (-20.4 फीसदी), चौथे नंबर पर फ्रांस (-13.8 फीसदी), पांचवे नंबर पर इटली (-12.4 फीसदी), कनाडा (-12 फीसदी) और छठे नंबर पर जर्मनी (-10.1 फीसदी) रहा। यूरोपीय देशों में यूके सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला देश रहा। कोरोना महामारी से अमेरिका में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। वहां बेरोजगारी दर 14.7 फीसदी पर पहुंच गई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications