DEE Piping Systems IPO : शेयर बाजार में बुधवार यानी 26 जून को एक और स्टॉक की लिस्टिंग हुई. DEE Piping Systems का शेयर दोनों एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ है. BSE पर पर शेयर 325 रुपए के शेयर पर लिस्ट हुआ है. NSE पर शेयर 339 रुपए के बाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 203 रुपए प्रति शेयर रहा. यानी शेयर की लिस्टिंग 67% के प्रीमियम पर हुई है. इससे पहले निवेशकों ने पब्लिक इश्यू को हाथोंहाथ लिया, जोकि 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. इश्यू 19 जून से 21 जून तक खुला रहा. कंपनी 418 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पब्लिक इश्यू लॉन्च किया है.

DEE Piping Systems की धमाकेदार लिस्टिंग
DEE Piping Systems का शेयर प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. शेयर BSE पर लिस्टिंग के बाद 352 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. इससे पहले कंपनी ने पब्लिक इश्यू के जरिए करीब 418 करोड़ रुपए जुटाए, जिसमें 325 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू शामिल है. IPO के लिए इश्यू प्राइस 203 रुपए प्रति शेयर रहा. कंपनी के प्रोमोटर्स में कृष्णन ललीत बंसल, आशिमा बंसल और DDE पाइपिंग कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड हैं. IPO में कुल 20,542,591 इक्विटी शेयर जारी किए गए, जिसमें QIB के लिए 20%, NII के लिए 15%, RII के लिए 30% हिस्सा रिजर्व रहा.
DEE Piping Systems IPO Subscription Status
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
कुल 101.6x
QIB 206.5x
NII 148.1x
रिटेल 22.2x
कर्मचारी 43.4x
DEE Piping Systems का कारोबार
DEE Piping Systems की शुरुआत 1988 में हुई. कंपनी पाइपिंग सॉल्युशंस कई इंडस्ट्रीज के लिए मुहैया कराती है, जिसमें ऑयल एंड गैस, पावर, केमिकल्स समेत अन्य शामिल है.कंपनी के बिजनेस ऑपरेशंस 3 डिविजन में डिवाइड हैं, जिसमें पाइपिंग डिविजन, पावर डिविजन और हैवी फैब्रिकेशन शामिल हैं. FY23 में ऑपरेशंस से आय 88.85% पाइपिंग डिविजन से आया. कंपनी के पास 3 दशकों का मैन्युफैक्चरिंग अनुभव है. सबसे पुराने क्लाइंट्स में RIL का नाम भी शामिल है. इसके अलावा फॉर्च्युन 500 में शामिल कई कंपनियां भी क्लाइंट हैं.
DEE Piping Systems के फाइनेंशियल
DEE Piping Systems के पास 7 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं. कंपनी 27 देशों के ग्राहकों को सर्विस देती है, जिसमें US, कनाडा, इटली, जापान, जर्मनी जैसे नाम शामिल हैं. फाइनेंशियल्स पर नजर डालें तो FY23 में कुल इनकम 614.32 करोड़ रुपए रही. जोकि FY22 में 470.84 और FY21 में 513.03 करोड़ रुपए थी. इसी तरह मुनाफा FY23 में 12.97 करोड़ रुपए रहा. FY22 में 8.2 करोड़ रुपए और FY21 में 14.12 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था.
More From GoodReturns

Om Power Transmission IPO GMP: खुल गया ₹150 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें मौका या रिस्क?

SME IPO में मची लूट, क्या आपने दांव लगाया?

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications