नई दिल्ली, जुलाई 13। शेयर बाजार उन लोगों के लिए सही निवेश की जगह है, जो जोखिम ले सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश के लिए आपकी आयु भी कम होनी चाहिए। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जैसे-जैसे आपकी आयु बढ़े तो इक्विटी से एक्सपोजर कम करके डेब्ट की तरफ बढ़ना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जितनी अधिक आयु आपकी होती जाएगी, उतनी ही आपकी जोखिम लेने की क्षमता कम होती जाएगी। शेयर बाजार में निवेश के लिए खास जानकारी की भी जरूरत होती है। इसलिए आप किसी भी हाल में यहां ऐसे ही निवेश नहीं कर सकते। पर यदि आप अच्छी जानकारी रखते हैं तो शेयर बाजार आपको मालामाल बना सकता है। जैसे कि केमिकल कंपनी दीपक नाइट्राइट ने निवेशकों को मालामाल बनाया है।
2 लाख रु बना दिए 2 करोड़ रु से अधिक
दीपक नाइट्राइट ने निवेशकों के 2 लाख रु 2 करोड़ रु से अधिक बना दिए हैं। इसमें हालांकि 10 साल का समय लगा है। 10 साल पहले जुलाई के शुरुआती दिनों में दीपक नाइट्राइट का शेयर साढ़े 18 रु के आस-पास था। मगर अब 10 साल बाद यह 1940 रु के करीब है। यानी ये इन 10 सालों में इस शेयर ने 10400 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। यानी सीधे-सीधे 100 गुना से अधिक रिटर्न। ऐसे में यदि किसी के पास 10 साल पहले इस कंपनी के 2 लाख रु के शेयर हों तो, आज उनकी वैल्यू 2 करोड़ रु से अधिक होगी।
कितना बड़ा है बिजनेस
दीपक नाइट्राइट एक भारतीय केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी गुजरात में नंदेसरी और दहेज, महाराष्ट्र में रोहा और तलोजा और तेलंगाना में हैदराबाद में स्थित हैं। कंपनी एग्रोकेमिकल्स, कलरेंट्स, रबर, फार्मास्यूटिकल्स, स्पेशलिटी और फाइन केमिकल्स सहित कई तरह के रसायनों का उत्पादन करती है। दीपक मेहता कंपनी के चेयरमैन हैं और उनके बेटे मौलिक मेहता सीईओ हैं।
50 साल से ज्यादा पुरानी है कंपनी
कंपनी के संस्थापक चिमनलाल खिमचंद मेहता (दीपक मेहता के पिता) प्रसिद्ध रासायनिक कारोबारी थे। कंपनी को मार्च 1970 में शुरू किया गया था। सोडियम नाइट्राइट और नाइट्रेट संयंत्र नदेसारी, वडोदरा, गुजरात में चालू किए गए थे और उत्पादन 1972 में शुरू हुआ था। यह संयंत्र सोडियम नाइट्राइट, सोडियम नाइट्रेट और अन्य संबंधित केमिकल, डाई और हेक्सामेथिलीन टेट्रामाइन जैसे केमिकल का उत्पादन करता है।
1971 में हुई लिस्ट
दीपक नाइट्राइट का आईपीओ 1971 में आया था। इसका आईपीओ काफी शानदार रहा था। तब कंपनी के आईपीओ को 20 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया था। इसके बाद ये शेयर बाजार में लिस्ट हुई।
कैसे रहे फाइनेंशियल रिजल्ट
दीपक नाइट्राइट लिमिटेड ने मार्च 2021 में खत्म हुई तिमाही के लिए इसकी इनकम 1,463.23 करोड़ रुपये रही थी। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले यह 38.62 फीसदी अधिक रही। वहीं कुल इनकम अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 18.5 फीसदी बढ़त के मुकाबले 1469.17 करोड़ रु रही। वहीं इसका मुनाफा अक्टूबर दिसंबर तिमाही के मुकाबले करीब 34 फीसदी बढ़ कर 290.11 करोड़ रु रहा। बताते चलें कि इस शेयर के आगे भी ऊपर जाने की संभावना है। ये शेयर कुछ ही समय में 2100 रु तक जा सकता है। यानी अगर आप अब भी निवेश करें तो आपको बढ़िया रिटर्न मिल सकता है।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications