शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार में लगातार 5वें दिन बिकवाली है. प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. बाजार की कमजोरी में चुनिंदा शेयर खरीदने का अच्छा मौका है. पिछले कुछ सालों में सरकारी डिफेंस कंपनियों के शेयरों ने जबरदस्त ग्रोथ दिया है. यही वजह है कि निवेशकों में डिफेंस सेक्टर को लेकर खासा इंटरेस्ट बढ़ा है. क्योंकि डिफेंस सेक्टर के शेयरों में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न भी दिया. अगर आप अब डिफेंस सेक्टर के शेयरों में निवेश नहीं कर पाए हैं तो ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने सेक्टर में खरीदारी के लिए 2 सरकारी शेयरों को पिक किया है.
डिफेंस सेक्टर पर ब्रोकरेज बुलिश
नोमुरा ने भारतीय रक्षा क्षेत्र पर ताजा ब्रोकरेज रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म ने बुलिश राय दी और कहा कि सेक्टर काफी अच्छी स्थिति में है. क्योंकि सरकार घरेलू कंपनियों से खरीद बढ़ा रही है, जिससे इंडस्ट्री को लेकर ध्यान बढ़ा है. ब्रोकरेज ने कहा कि FY24-FY32 के बीच डिफेंस सेक्टर के लिए 138 अरब डॉलर का मौका बनेगा. सरकारी नीतियों का भी फायदा मिलेगा. इसके चलते सरकारी डिफेंस कंपनियों के शेयर आज 9 मई को एक्शन दिखा रहे हैं. बाजार खुलते ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यानी BEL का शेयर 238 रुपए के भाव तक पहुंचा. HAL भी 3954 रुपए का हाई बनाया.

सरकारी कंपनी कराएगा कमाई
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स यानी HAL पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 4750 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 23% अपसाइड टारगेट है. बता दें कि HAL फाइटर एयरक्राफ्ट और हैलीकॉप्टर बनाने वाली दिग्गज कंपनी है. शेयर पिछले 1 साल से सपाट है. इस दौरान निवेशकों को करीब 20 फीसकी पॉजिटिव रिटर्न दिया है. शेयर 52-वीक हाई 4,045.20 रुपए है, जोकि उसने 29 अप्रैल को बनाया था.
4 साल में HAL की जबरदस्त ग्रोथ
HAL का कुल मार्केट कैप 2.58 लाख करोड़ रुपए रहा. बता दें कि कंपनी की मार्केट वैल्यू केवल 4 साल में ही 1370% बढ़ गया है, जो 2020 में 17,398 करोड़ रुपए से बढ़कर 7 मई, 2024 तक 2.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है. सरकारी कंपनी ने ने 31 मार्च 2024 को FY2023-24 के लिए 29,810 करोड़ रुपए से ज्यादा के अपने हाइएस्ट रेवेन्यू का ऐलान किया. HAL के पास 94,000 करोड़ रुपए से अधिक की मजबूत ऑर्डर बुक है.
BEL में बनेगा तगड़ा पैसा
नोमुरा ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यानी BEL के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. शेयर पर 300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर ब्रोकरेज का टारगेट मौजूदा लेवल से 30% अपसाइड का है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि सरकारी कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो आगे बढ़ने का अनुमान है. इससे मार्जिन डिलीवरी और रिटर्न रेश्यो में विस्तार देखने को मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म का सुझाव दिया गया है. निवेश का फैसला अपने फाइनेंशियल एडवाइजर के जरिए करें.)
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications