Defence Stock: Cochin Shipyard Limited के शेयर में मंगलवार यानी 17 फरवरी को शुरुआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर में खबर लिखे जाने तक लगभग 5 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल देखी गई और इसी के साथ शेयर ₹1,574.50/Sh तक पहुंच गए। यह तेजी उस खबर के बाद आई कि कंपनी को रक्षा मंत्रालय से करीब ₹5,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने वाला है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे भारतीय नौसेना के लिए पांच नेक्स्ट जेनरेशन सर्वे वेसल (NGSV) बनाने के टेंडर में L1 बिडर घोषित किया गया है। L1 का मतलब है कि कंपनी की बोली सबसे कम और सबसे कॉम्पिटिटिव रही। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि अंतिम कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा सभी औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद ही होगी और जैसे-जैसे प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, वह अपडेट देती रहेगी।
कंपनी की वित्तीय हालत-
इस ऑर्डर की अनुमानित कुल वैल्यू करीब ₹5,000 करोड़ बताई जा रही है, जो कंपनी के लिए बड़े अवसर की तरह माना जा रहा है। अगर कंपनी की वित्तीय हालत को देखें तो पिछले महीने कंपनी ने अपनी तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे भी जारी किए थे। इसमें कंपनी का नेट मुनाफा 18.3 प्रतिशत घटकर ₹144.6 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹177 करोड़ था। इसके बावजूद, कंपनी के रेवेन्यू में बढ़त दर्ज की गई। तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 17.7 प्रतिशत बढ़कर ₹1,350.4 करोड़ हुई, जो पिछले साल ₹1,147.6 करोड़ थी।
कोचिन शिपयार्ड का मार्केट कैप-
कोचिन शिपयार्ड का मार्केट कैप 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। शेयर की 52-सप्ताह की हाई और लो को देखें तो यह इस समय 52-सप्ताह के हाई ₹2,545.00 और 52-सप्ताह के लो ₹1,180.20 के बीच कारोबार कर रहा है। इस ऑर्डर और शेयरों की तेजी ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है। बाजार में इसे कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
एक साल में करीब 26% का रिटर्न-
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 3.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। इसके लिए 3 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई थी और यह डिविडेंड 26 फरवरी 2026 तक शेयरधारकों को दिया जाएगा। शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 5.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,550 रुपये के आसपास पहुंच गए। पिछले छह महीनों में शेयर करीब 9 प्रतिशत गिर चुका है, लेकिन एक साल में इसमें लगभग 26 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications