Defence Stocks in Focus: शेयर बाजार में कल 17 जून तेज एक्शन देखने को मिला. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार किए. इस हलचल में चुनिंदा सेक्टर फोकस में है, जिसमें डिफेंस सेक्टर के शेयर भी शामिल हैं. बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन का असर डिफेंस सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिल रहा. क्योंकि मिडिल ईस्ट में इज़राइल और ईरान के बीच लगातार 5वें दिन तनाव है. ऐसे में घरेलू डिफेंस कंपनियों के लिए हाई ऑर्डर फ्लो की उम्मीदें बढ़ गईं.
निफ्टी डिफेंस इंडेक्स उछला
सेक्टर के शेयर की कीमतों में तेज उछाल ने निफ्टी डिफेंस इंडेक्स को करीब 1.5 फीसदी तक की उछाल देखने को मिली. भारतीय सेना की ओर से मई में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित हमले करने के बाद रक्षा शेयरों में हाई ऑर्डर प्रवाह की उम्मीदों के चलते तेजी आई.
जियो-पॉलिटिकल टेंशन का सपोर्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने के साथ-साथ रूस और यूक्रेन युद्ध में इजाफा ने डिफेंस स्टॉक्स में रैली को सपोर्ट देना जारी रखा. इज़राइल और ईरान के बीच हालिया तनाव बढ़ने से शेयरों को और बढ़ावा मिला है. हालांकि, एनलिस्ट्स ने इन शेयरों के हाई वैल्युएशन को लेकर चिंता जताई है.
Religare Broking के रिसर्च के सीनियर VP के अजित मिश्रा ने मनी कंट्रोल से कहा कि डिफेंस स्टॉक हाल ही में अत्यधिक अस्थिर रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद तेजी से रैली हुई. फिर मुनाफावसूली देखी गई और अब मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच फिर से बढ़ रहे हैं. जियो-पॉलिटिकल रिस्क जोखिमों और घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरर के लिए एक मजबूत धक्का ने निवेशकों के विश्वास को बढ़ाया है. भारत का डिफेंस स्पेंडिंग जीडीपी का सिर्फ 1.9% होने की वजह से लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए मौका है.

उन्होंने आगे कहा कि तेज रैली ने वैल्युएशंस संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे शॉर्ट टर्म में अस्थिरता की संभावना है. निवेशकों को मजबूत ऑर्डर बुक, अच्छी वित्तीय स्थिति और मजबूत निष्पादन वाली कंपनियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए चयनात्मक बने रहना चाहिए.
डिफेंस शेयरों में तेजी
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर करीब 5 फीसदी बढ़कर 3,322 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. गौरतलब है कि स्टॉक ने अब 4 दिनों की हार का सिलसिला तोड़ दिया है, जिसके दौरान निवेशकों ने रिकॉर्ड रैली के बाद मुनाफावसूली का सहारा लिया था.
डेटा पैटर्न्स के शेयर 2.5 फीसदी से अधिक बढ़कर 3,035 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) और भारत डायनेमिक्स (BDL) के शेयर 2 फीसदी से अधिक बढ़े, जबकि कोचीन शिपयार्ड के शेयर 1.7 फीसदी से अधिक बढ़े.
DCX इंडिया, पारस डिफेंस और BEML के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक बढ़े, जबकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), सोलर इंडस्ट्रीज, साइएंट डीएलएम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) और एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयर मामूली लाभ के साथ हरे रंग में कारोबार कर रहे थे.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications