Delhi Air Pollution News: भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने दिल्ली के कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजधानी दिल्ली और उसके आसपास इलाकों में कोहरे की वजह से ट्रैफिक भी पभावित हो रहा है. लोगों के मन में सवाल है कि इस कोहरे और प्रदूषण से उन्हें कब राहत मिल सकती है?

राजधानी दिल्ली के हवा दिन प्रतिदिन प्रदूषित होती जा रही है. आज 14 नवंबर यानी गुरुवार के दिन दिल्ली के एयर क्वालिटी काफी गंभीर अवस्था में पहुंच चुकी है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे दिल्ली के 31 इलाकों में वायु प्रदूषण काफी खराब हो गया. इन इलाकों में AQI सुबह 500 पार पहुंच गया.
जबकि 300 से ज्यादा AQI सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है.
कोहरे की वजह से फ्लाइटें हुई प्रभावित
बढ़ते कोहरे के साथ राजधानी दिल्ली में ठंड ने भी दस्तक दे दी है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 14 नवंबर को कोहरे की वजह से 10 फ्लाइटों को डायवर्ट करना पड़ा था. ये भी पता चला है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी का AQI 567 पहुंच चुका है. ये AQI अबतक का सबसे ज्यादा है.
इसके अलावा आनंद विहार का AQI 465 दर्ज किया गया है. इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली की स्थिति अभी कितनी खराब हो गई है.
कल दिल्ली में कितना रहा वायु प्रदूषण?
13 नवंबर के दिन दिल्ली में एयर क्वालिटी की स्थिति काफी गंभीर थी. दिल्ली का AQI कल 418 दर्ज किया गया था. वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक बिहार के हाजीपुर में AQI 417 दर्ज किया गया था. जिसके बाद ये देश का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित जगह बन गई.
मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं ये भी बताया गया है की प्रदूषण और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रहने वाली है. इसकी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था काफी प्रभावित हो सकती है
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications