Delhi Mumbai Airport Advisory: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद दोनों देशों में सीजफायर का ऐलान किया। ऐसे में एयरपोर्ट सुरक्षा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए यात्रियों से कई अपील की है। एयरपोर्ट प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि, यात्रा करते समय यात्री क्या करें और क्या ना करें। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट एडवाइजरी में यात्रियों से फ्लाइट्स की ऑफिशियल अपडेट्स को फॉलो करने की सलाह दी है।

दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एडवाइजरी (Indira Gandhi International Airport)
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीआईएएल) ने रविवार को जानकारी दी है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा अनिवार्य किए गए हवाई क्षेत्र की गतिशीलता और सुरक्षा प्रोटोकॉल के मद्देनजर, उड़ान के शेड्यूल में समायोजन हो सकता है और सिक्योरिटी चेकपॉइंट्स पर प्रतीक्षा समय लंबा हो सकता है। यात्री को ये भी सलाह दी गई है कि वह एयरलाइन से अपनी फ्लाइट के बारे अपडेट प्राप्त करते रहे।
इस एडवाइजरी में ये भी बताया गया है कि किसी भी सोशल मीडिया या दूसरे अनजान स्रोत की बातों में न आएं। केबिन और चेक-इन बैग के लिए तय नियमों का पालन करें। साथ ही, अपनी उड़ान की जानकारी एयरलाइन या दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक करें। सुरक्षा चेकिंग की वजह से देरी हो सकती है, इसलिए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें और एयरलाइन और सुरक्षा स्टाफ से पूरा सहयोग करें।
मुंबई एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की ये एडवाइजरी (Mumbai International Airport)
मुंबई एयरपोर्ट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं और यात्रियों से कुछ अहम अपील की है। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सफर के दौरान यात्रियों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
इन बातों का सभी यात्री भी रखें ध्यान
सुरक्षा से जुड़ी अतिरिक्त जांच में समय लग सकता है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि अपनी फ्लाइट के तय समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचें। इससे आप समय पर बोर्डिंग कर पाएंगे और कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा स्मार्ट और हल्की पैकिंग करने की सलाह भी दी गई है। सुरक्षा नियमों के अनुसार सोच-समझकर सामान पैक करें और केबिन तथा चेक-इन बैगेज के तय दिशानिर्देशों का पालन करें।
मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से एयरलाइन और सुरक्षा स्टाफ का पूरा सहयोग करने की अपील की है। इसके अलावा यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हैंड बैग में केवल 100ml तक के लिक्विड कंटेनर ही रखें। सभी लिक्विड, जेल या स्प्रे आइटम्स को एक ट्रांसपेरेंट जिप-लॉक पाउच में पैक करें ताकि जांच के दौरान कोई दिक्कत न हो।
मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। यात्रियों से कहा गया है कि वे बम, हथियार या धमकी जैसी कोई भी टिप्पणी या मज़ाक, निजी बातचीत में भी बिल्कुल न करें। यह सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जाता है। इसके अलावा, किसी अनजान व्यक्ति का सामान न लें और न ही उसकी निगरानी करने की जिम्मेदारी लें, जब तक आप पूरी तरह से यह न जान लें कि उसमें क्या है और वह कहां से आया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications