Delhi Budget 2025: केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की विधानसभा में आज 24 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. इसके साथ ही बजट की तैयारियां अपने अंतिम फेज में पहुंच गई है. पहली बार दिल्ली बजट से पहले खीर सेरेमनी हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा समेत मजिंदर सिंह सिरसा और अन्य मंत्रिमंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने भगवान राम को भोग लगाकर शुरुआत की. बता दें कि दिल्ली का बजट विधानसभा में मंगलवार 25 मार्च को पेश होगा. यह बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा.
विकसित दिल्ली पर फोकस होगा बजट!
भाजपा की दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनी है. नई राज्य सरकार का यह पहला बजट है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास ही वित्त मंत्रालय भी है. ऐसे में विधानसभा में दिल्ली का बजट रेखा गुप्ता ही पेश करेंगे. इसका फोकस विकसित दिल्ली के सपने पर होगा, जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर एजुकेशन और हेल्थ सर्विसेज, बेहतर बुनियादी ढांचे, पॉल्युशन कंट्रोल और जलनिकास जैसे मुद्दों पर फोकस होगा. साथ ही बजट में जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर फोकस किया जाएगा. इसके अलावा रोजगार के अवसर पैदा करने के प्रावधानों पर भी ऐलान हो सकते हैं.

कैसे तय होता है दिल्ली का बजट?
दिल्ली का प्रशासन केंद्र और राज्य दोनों साझा करते हैं. हालांकि, दिल्ली के बजट को राज्य सरकार की ओर से तैयार किया जाता है, लेकिन इस पर केंद्र सरकार का भी असर होता है. यह दिल्ली सरकार के खर्चों और आमदनी से जुड़ा होता है. बता दें कि बजट में विकास के काम, एजुकेशन, हेल्थ, ट्रांसपोर्ट, पुलिस और अन्य जरूरी सर्विसेज के लिए फंड अलॉट होते हैं.
केंद्र से मिलने वाली फाइनेंशियल मदद भी दिल्ली की पॉलिसीज और स्कीम्स को तय करती हैं. यहां जानना जरूरी है कि केंद्र से मिलने वाली मदद का सोर्स सेंट्रल स्कीम और फंडिंग होती है. इसमें स्वच्छ भारत मिशन, PM आवास योजना समेत अन्य के तहत दिल्ली को मदद मिलती है.
दिल्ली बजट को यहां देखें लाइव
दिल्ली का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता टेबल पर रखेंगी. इसे आप भी लाइव सुन और देख सकते हैं. इसके लिए दिल्ली असेंबली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है. यहां लिंक पर क्लिक करकें सीधा जुड़ा जा सकता है. बता दें कि बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया गया.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications