Delhi Budget 2025: दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत सोमवार को हो चुकी है और आज दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली बजट 2025-26 पेश कर रही है। इसमें उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं, इंफ्रास्चर से जुड़े हुए कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट में मातृ वंदना योजना के लिए भी ऐलान किया गया है। इस योजना से गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

सीएम ने गर्भवती महिलाओं को दिया ये तोहफा
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इस बजट में मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना का ऐलान किया है और इस योजना के तहत प्रेग्नेंट महिलाओं को 6 पोषण किट मिलेंगी। इसमें कुल सीएम रेखा गुप्ता ने बजट में इस योजना के बारे में ऐलान करते हुए कहा, 'गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद पोषण संबंधी जरूरतों और मजदूरी के नुकसान को पूरा करने के लिए 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई)' दिल्ली में लागू की जा रही है, जिसमें गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को डीबीटी मोड के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।'
मातृत्व वंदन योजना 210 करोड़ रुपये का प्रावधान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 लाख करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया है। मुख्यमंत्री मातृत्व योजना से रेखा गुप्ता ने मातृत्व वंदन योजना के लिए 210 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए कुल राशि को बढ़ाकर 21000 रुपये कर दिया गया है। सीएम रेखा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।
बजट में इन सेक्टर्स पर भी किया फोकस
दिल्ली के इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, यमुना की सफाई और महिलाओं को फोकस में रखा गया है। स्वास्थ्य के लिए 6874 करोड़ और यमुना की सफाई के लिए 9000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इतना ही नहीं, झुग्गी-झोपड़ी के विकास के लिए दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) को 696 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 157 फीसदी ज्यादा है। झुग्गी-झोपड़ी के विकास के लिए दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) को 696 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
शिक्षा की बात करें तो, दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में लैंग्वेज लैब खोली जाएंगी और इसके साथ ही स्मार्ट क्लास बनाने के लिए 100 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से प्रयोगशाला में अलग-अलग भाषाओं के बारे में सिखाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 21 करोड़ का आवंटन किया गया है। दिल्ली में पीएम श्री की तर्ज पर सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे और इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications