DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में अपने घर का सपना अब और आसान होने जा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राजधानी में रहने वाले मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए जन साधारण आवास योजना 2025 (फेज-2) लॉन्च कर दी है। यह योजना उन परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है जो किराए के मकान में रहकर अपने घर का सपना देख रहे हैं।

12 लाख से शुरू होगी फ्लैट की कीमत
डीडीए की इस नई स्कीम के तहत EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और LIG (लो इनकम ग्रुप) कैटेगरी के लिए फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनकी कीमतें 11.8 लाख रुपए से लेकर 32.7 लाख रुपए तक रखी गई हैं। यानी दिल्ली जैसे महंगे शहर में अब लगभग 12 लाख रुपए में भी घर खरीदना संभव होगा। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए है जिनकी मासिक आय सीमित है और जो अब तक अपने घर की तलाश में संघर्ष कर रहे थे।
कब से शुरू होगी बुकिंग
जन साधारण आवास योजना 2025 (फेज-2) के तहत फ्लैट की बुकिंग 7 नवंबर 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। डीडीए की यह योजना पहले आओ, पहले पाओ (First Come, First Serve) के आधार पर चलेगी। यानी जितनी जल्दी आवेदन करेंगे, फ्लैट मिलने का मौका उतना ही ज्यादा रहेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे लोगों को किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
कहां-कहां बने हैं फ्लैट
डीडीए की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार EWS कैटेगरी के फ्लैट नरेला, रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग जैसे इलाकों में उपलब्ध होंगे। LIG कैटेगरी के फ्लैट रोहिणी सेक्टर 34, सेक्टर 35 और रामगढ़ कॉलोनी (जहांगीरपुरी के पास) में मिलेंगे। इन इलाकों में मेट्रो, स्कूल, अस्पताल और बाजार जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे ये लोकेशन रहने के लिए बेहतर मानी जाती हैं।
बुकिंग राशि और प्रक्रिया
EWS कैटेगरी के लिए 50,000 रुपए LIG कैटेगरी के लिए 1 लाख रुपए का बुकिंग अमाउंट देना होगा। अगर किसी को फ्लैट अलॉट नहीं होता, तो यह राशि वापस कर दी जाएगी।
क्यों खास है ये योजना
दिल्ली में प्रॉपर्टी के बढ़ते दामों के बीच DDA की यह स्कीम मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए उम्मीद की किरण है। सीमित बजट वाले लोग भी अब दिल्ली की प्रमुख लोकेशनों पर अपने घर के मालिक बन सकते हैं। DDA Housing Scheme 2025 (फेज-2) न केवल सस्ती है बल्कि यह सुरक्षित, सुविधाजनक और सरकारी भरोसे वाली योजना भी है जो आपके अपने घर के सपने को हकीकत में बदल सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications