Delhi Dry Day: दिल्ली सरकार के द्वारा ड्राई डे की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में बताया गया है कि राजधानी में कौन-कौन से दिन शराबों की दुकान नहीं खुलेगी। इसलिए आप पहले से यह लिस्ट चेक कर सकते हैं, जिससे आपको आईडिया रहेगा कि किस-किस दिन दिल्ली में वाइन शॉप्स नहीं खुलेंगे। हालांकि आने वाले कुछ ही दिनों में दिल्ली में काम से कम 3 ड्राई डे पड़ने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं।
फिलहाल हम आपको अप्रैल से जून के बीच में पढ़ने वाले ड्राई डे की जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने इन महीना के लिए ड्राई डे की लिस्ट जारी की है।

अप्रैल में पड़ रहे हैं तीन ड्राई डे
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक अप्रैल के महीने में तीन अलग-अलग दिन ड्राई डे पड़ रहे हैं। इनमें पहला ड्राई डे 11 अप्रैल 2024 को पड़ रहा है। इस दिन ईद का त्योहार होने की वजह से शराब की दुकान बंद रहेंगे।
इसके अलावा दिल्ली के आबकारी विभाग ने 17 अप्रैल 2024 को भी शराब की दुकान बंद रखने का ऐलान किया है। 17 अप्रैल को रामनवमी है और इसीलिए दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। इसके बाद 21 अप्रैल को भी ड्राई डे है और राजधानी में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
वहीं उत्तर प्रदेश से लगे हुए दिल्ली के हिस्सों में भी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ड्राई डे का आदेश जारी किया गया है। दिल्ली में 24 और 26 अप्रैल को भी शाम के 6:00 बजे तक ड्राई डे रहेगा और इसके बाद दुकानों को खोल दिया जाएगा। ऐसा लोकसभा चुनाव की वजह से किया जा रहा है।
चुनाव के दौरान किस दिन होगा ड्राई डे
आने वाला महीना यानी में है, और मई 2024 में लोकसभा चुनाव भी चल रहे होंगे। ऐसे में चुनाव को लेकर भी ड्राई डे देखे जाएंगे। आबकारी विभाग द्वारा दी गई नोटिस के अनुसार दिल्ली में 23 में को शाम 6:00 बजे से लेकर 25 में 2024 को शाम 6:00 बजे तक शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगे। यह करीब 48 घंटे यानी 2 दिन का समय है। इसमें मतदान से एक दिन पहले शाम 6:00 बजे से शराब की दुकान बंद हो जाएगी और मतदान समाप्त होने तक दिल्ली में ड्राई डे चलता रहेगा।
जून के महीने में भी बंद रहेंगी वाइन शॉप
4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाने हैं। इसीलिए सरकार के द्वारा भी इस पूरे दिन शराब की दुकान बंद रखने का निर्देश दिया गया है। आबकारी विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार 4 जून 2024 को पूरी दिल्ली में ड्राई डे रहेगा और शराब की दुकान नहीं खुलेंगी।
दिल्ली से लगे बॉर्डर पर मतदान होने के कारण 2 दिन का ड्राई डे लगाया जा रहा है जिनमें शराब की दुकानों को मतदान वाले दिन यानी 24 को 6:00 से लेकर 26 अप्रैल को शाम 6:00 बजे तक अतिरिक्त ड्राई डे घोषित किया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications