Delhi NCR Weather: देश की राजधानी दिल्ली में लंबे समय से बारिश नहीं हो रही है. बादल के न बरसने से दिन में तेज धूप हो रही. इससे तापमान बढ़ गया है और लोग गर्मी से बेहाल हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली NCR समेत अन्य आसपास के राज्यों में तेज धूप रहेगा. हालांकि, देश के 9 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत में तेज धूप से तापमान बढ़ा ही रहने वाला है.
दिल्ली NCR को लेकर ताजा अपडेट
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में बारिश नहीं होने का अनुमान है. इससे लोगों का गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. नतीजतन, दिल्ली NCR में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली NCR के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा, पंजाब में भी दिन में तेज धूप से गर्मी जारी रहेगी. IMD के मुताबिक इन राज्यों में इस पूरे हफ्ते उमसभरी गर्मी जारी रहेगी. हालांकि, देर रात तापमान नीचे आएगा.
9 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्य शामिल हैं. इसके मुताबिक आज 7 अक्टूबर को असम, मेघालय, अरुणांचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के अलावा दक्षिण में केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश का अलर्ट है.
IMD ने केरल और तमिलनाडु समेत कर्नाटक के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके तहत सोमवार को केरल के इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

साथ ही तमिलनाडु के भी बड़े हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी है. ताजा अनुमान के मुताबिक इन दोनों ही राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होती रहेगी. वहीं, कर्नाटत के दक्षिण आंतरिक हिस्सों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मध्य भारत में कब आएगी ठंड
मौसम विभाग ने ठंडी की एंट्री को लेकर भी अनुमान जारी किया है. इसके मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में अक्टूबर के मध्य यानी दूसरे हफ्ते में सर्द हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी. इसके साथ ही इन राज्यों में सर्दी की एंट्री हो सकती है. हालांकि, अभी एक हफ्ते तक लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाला है.
इन राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी रहेगी
उत्तर भारत के बिहार और झारखंड जैसे कुछ हिस्सों में बाढ़ का संकट कायम रहने वाला है. जिसमें कोसी, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक और गंगा जैसी प्रमुख नदियों में बाढ़ की स्थिति है, जिनका जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हैं. केवल बिहार के ही 30 जिलों में बाढ़ की वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बताते चलें कि राज्य में करीब 45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications