Delhi-NCR Weather Today: देशभर में आज 11 सितंबर को मौसम का मिजाज सुहाना रहने वाला है. दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में झमाझम बारिश का अनुमान है. राजधानी और उससे सटे इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली में तेज बारिश हुई थी. अब मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले 2 दिन भारी बारिश का अनुमान जारी किया है. इसके तहत बारिश का अलर्ट जारी किया है.
लगातार बारिश से ठंडा हुआ मौसम
राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है. दिल्ली के अलावा एनसीआर से सटे इलाकों में भी भारी बारिश है. दिल्ली के कई इलाकों में कल दोपहर तीन बजे के बाद में तेज बारिश हुई. साथ ही ठंडी हवाओं ने मौसम अच्छा कर दिया है. इससे दिल्ली के लोगों को भी गर्मी से राहत मिल गई है. इस दौरान राजधानी में तापमान भी 33 से 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है.
बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी
मौसम विभाग ने आज 11 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है. राजधानी में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. बारिश की वजह से दिल्ली में मौसम सुहाना बना रहेगा. दिल्ली-NCR के क्षेत्रों में गाजियाबाद और गौतमबुद्ध में भी बारिश का अनुमान है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

IMD के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को मीडियम लेवल की बारिश का अनुमान है. इसके अलावा बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है. शहर में गुरुवार को तेज बारिश का अनुमान है. फिर शुक्रवार के दिन भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.
अगले हफ्ते तक के लिए जारी हुआ अनुमान
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है. अगले हफ्ते सोमवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. उसके बाद मंगलवार को एक बार बारिश होने की उम्मीद है. बता दें कि आमतौर पर राजधानी दिल्ली में 17 सितंबर तक मानसून खत्म हो जाता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications