Delhi-NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज धूप से तापमान बढ़ गया है. दिल्ली में मंगलवार को तापमान सामान्य से करीब 1 फीसदी ऊपर रहा, यानी 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतन तापमान तो सामान्य से 3 फीसदी ज्यादा 26.4 फीसदी डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में पिछले लगभग दो हफ्ते से बारिश नहीं हो रही है. यही वजह है कि इलाकों में गर्मी बढ़ गई है. लोग उमस से परेशान हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने बताया कि तेज धूप से राहत मिलने के आसार हफ्ते के अंत तक है.
कम मिलेगी तेज गर्मी से राहत?
राजधानी दिल्ली में बुधवार को आसमान साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि, चालू हफ्ते के आखिर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 5 और 6 अक्टूबर को मौसम सुहाना हो सकता है. यह मानसून की विदाई भी होगी. दिल्ली समेत राजस्थान के कुछ और हिस्सों से लेकर हरियाणा, पंजाब और जम्मू - कश्मीर - लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है. IMD ने कहा कि अगले 5 दिन मौसम साफ ही रहेगा.
इन इलाकों में झमाझम बारिश का अलर्ट
मध्य भारत को छोड़ पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. यही वजह है कि मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों के लिए अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही इन राज्यों में तेज बारिश को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिए हैं.

पूर्वोत्तर भारत के साथ साथ दक्षिण भारत में भी तेज बारिश का अलर्ट है. तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट है. हालांकि, इस इलाकों में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी. जबकि पश्चिम और उत्तर भारत में मौसम शुष्क रह सकता है. बता दें कि यूपी में अगले 5 दिनों तक बढ़िया मौसम का अनुमान है.
दिल्ली में कब आएगी ठंड?
राजधानी दिल्ली में इस बार सामान्य से थोड़ा ज्यादा बारिश के साथ मानसून की विदाई हो रही है. अब सर्द का मौसम करीब आ रहा है. संभावना है कि इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी. मौसम विभाग की ओर से मिल रहे संकेत के मुताबिक अक्टूबर से नवंबर के दौरान ला नीना की स्थिति बन रही है. इससे देश के उत्तरी इलाकों तेज ठंड के आसार हैं. नतीजनत, लोगों को ठंड वाले महीनों में शीतलहर का भी सामना करना पड़ सकता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications