Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में एक बार फिर तापमान बढ़ सकता है. लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. क्योंकि आने वाले दिनों में तेज धूप रहने का आसार हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक आज 2 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. ऐसे बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.
इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?
IMD की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबिक दिल्ली-NCR में 3 और 4 सितंबर को बारिश हल्की पड़ सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. साथ ही बादल भी छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने 5 सितंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. आमतौर पर दिल्ली में 17 सितंबर तक रहने वाला मानसून आगे तक रह सकता है.

रविवार को मौसम रहा गर्म
बीते हफ्ते रविवार को सुबह से ही तेज धूप से गर्मी बढ़ गई. तेज धूप की वजह से उमस ने लोगों को बेहाल किया. इसी के चलते दिनभर तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान जहां सामान्य स्तर पर 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अगस्त में मानसून में जमकर बरसे बादल
मानसून के लिहाज से अगस्त का महीना धमाकेदार रहा. इस महीने में बादल सामान्य से 16% ज्यादा बरसे. हालांकि, अच्छी बारिश के बावजूद अगस्त में बढ़े तापमान से लोगों का हाल बेहाल रहा. अगस्त में औसतन न्यूनतम तापमान और औसत तापमान साल 1901 के बाद से चौथा सबसे ज्यादा गर्म महीना रहा.
सितंबर महीने के लिए कैसा रहेगा मानसून?
मौसम विभाग ने कहा कि चालू महीने में देश में बारिश सामान्य से ज्यादा होने की उम्मीद है. इस दौरान उत्तर बिहार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी भारत के ज्यादा हिस्से, उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्से और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश सामान्य से कम होने की आशंका है. हालांकि, अगस्त में हुई अच्छी बारिश की वजह से खरीफ की फसल की बुवाई पर सकारात्मक असर पड़ा है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications