Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से बारिश का मिजाज बदल गया है। कई दिनों से लोगों को उमसभरी गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की उम्मीद बहुत कम है लेकिन आज तापमान पर भी कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। आईएमडी ने ये बता दिया है कि 2 अक्टूबर तक दिल्ली में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। चलिए आपको भी फटाफट बताते हैं।

दिल्ली में आज होगी बारिश? (Delhi Rain News)
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बारिश नहीं होगी और सिर्फ आसमान में बादल छाए रहेंगे। लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग बताया है कि दिल्ली का पारा कुछ दिनों में चढ़ने वाला है। दिल्ली का अधिकतम तापमान अगले कुछ ही दिनों में 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।
क्या अब नहीं होगी दिल्ली एनसीआर में बारिश? (Delhi Weather News Today)
IMD ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक बादल तो छाए रहेंगे और हल्का मौसम ठंडा रह सकता है लेकिन दिल्ली का अधिकतम तापमान अगले कुछ ही दिनों में 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। एक तरफ ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में मानसून की वापसी होगी और दूसरी ओर तापमान भी बढ़ने वाला है इससे दिल्ली वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह बस कुछ दिनों की बात होगी आईएमडी ने बताया कि आधा अक्टूबर के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने लगेगी।
2 अक्टूबर तक होगी बारिश या झेलना पड़ेगी गर्मी? (Delhi Monsoon News)
अगले हफ्ते दिल्ली में बारिश होने की संभावना बहुत अधिक नहीं है। ऐसे में ये भी जानकारी दी गई है कि मानसून अगले हफ्ते खत्म हो सकता है। IMD के अनुसार अगले हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।
1 और 2 अक्टूबर को इतना रहेगा शहर का तापमान (Delhi Weather On 2nd October)
1 अक्टूबर को दिल्ली एनसीआर में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, और आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, 2 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम और गाजियाबाद में 29-30 सितंबर को हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं नोएडा में भी 29-30 सितंबर को हल्के बादल छाए रहेगा, लेकिन 1 अक्टूबर को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहने की उम्मीद है और शहर के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान भी मौसम विभाग ने जता दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications