Delhi-NCR Weather: मौसम का मिजाज देशभर में आज 6 सितंबर को सुहाना रहने वाला है. दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहेगा. इससे पहले गुरुवार को उत्तर भारत के कई इलाकों जैसे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हुई. देशभर में इस समय मानसून जोरों पर है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस बीच दिल्ली-NCR में भी अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है.
दिल्ली-NCR में कल झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर में कल अच्छी खासी बारिश हुई. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मौसम विभाग ने कल बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिससे तापमान में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से राहत मिली.
उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुन्देलखण्ड क्षेत्र के ललितपुर, झाँसी, महोबा, कुशीनगर, महराजगंज, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, बरेली और रामपुर में आज बारिश हो सकती है. इसके अलावा सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, रामपुर और संभल में भी बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक राजस्थान के दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश के अनुमान है. पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले 4 से 5 दिन मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है. दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अगले चार-पांच दिनों तक कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की आशंका है. 10 सितंबर से भारी बारिश में कमी होने की संभावना है.
सितंबर महीने के लिए कैसा रहेगा मानसून?
मौसम विभाग ने कहा कि चालू महीने में देश में बारिश सामान्य से ज्यादा होने की उम्मीद है. इस दौरान उत्तर बिहार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी भारत के ज्यादा हिस्से, उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्से और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश सामान्य से कम होने की आशंका है. हालांकि, अगस्त में हुई अच्छी बारिश की वजह से खरीफ की फसल की बुवाई पर सकारात्मक असर पड़ा है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications