Delhi Police Traffic Advisory New Year: नए साल में दिल्ली में किसी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर आ गई है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में लोग कनॉट प्लेस में एकत्रित होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस के आसपास बंदोबस्त किए हैं और ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

धारा 163 की गई है लागू
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, नए साल के जश्न के दौरान नई दिल्ली जिले में राजनीतिक विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है और नई दिल्ली में धारा 163 को लागू कर दिया गया है। नए साल के जश्न के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ाए हैं।
इन जगहों पर वाहनों को ले जाने की नहीं है अनुमति
31 दिसंबर की रात 8 बजे के बाद निजी एवं सार्वजनिक वाहनों को कनॉट प्लेस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। गाड़ियों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, आरके आश्रम-चित्रगुप्त मार्ग चौक, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, चेम्सफोर्ड रोड, गोल मार्केट, गोल डाकखाना, पटेल चौक, केजी मार्ग, फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड, विंडसर प्लेस से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।
अन्य वाहनों को गोल डाकखाना, काली बाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, रकाबगंज रोड, कॉपरनिक्स मार्ग से बड़ौदा हाउस, डीडीयू मार्ग, केजी मार्ग से सी-हेक्सागन की तरफ, बंगाली मार्केट के पास बाबर रोड, आरके आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त रोड, बसंत रोड, फिरोजशाह रोड चौक, तानसेन मार्ग, विंडसर प्लेस के पास राजेन्द्र प्रसाद रोड, रायसीना रोड, गोल मार्केट के पास पेशवा रोड, भाई वीर सिंह मार्ग और जंतर-मंतर रोड पर पार्किंग की सुविधा दी गई है ताकि लोगों को गाड़ी खड़ी करने में परेशानी न हो।
भीड़ को नियंत्रण में रखेगी पुलिस
यहां सीमित पार्किंग व्यवस्था होने के चलते पहले आने वाले वाहनों को ही पार्किंग मिलेगी। इंडिया गेट पर भी रोकी जा सकती है वाहनों की आवाजाही नए साल पर बुधवार को इंडिया गेट के आसपास वाहनों की आवाजाही को भीड़ बढ़ने पर प्रतिबंधित किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया है कि, भीड़ में संभावित वृद्धि के मद्देनजर, लोगों की आमद को नियंत्रित करने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।
यातायात पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रमुख सड़कों पर यातायात मोड़ने की योजना बनाई है। अगर इंडिया गेट के पास भीड़ बढ़ती है, तो सी-हेक्सागन के आसपास प्रतिबंध लागू किए जाएंगे और वाहनों को मोड़ बिंदुओं के माध्यम से क्षेत्र से दूर ले जाया जाएगा। इसका उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना और पूरे शहर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित करना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications