Delhi Traffic Police Advisory: आज गुरुवार को सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिसने भी एडवाइजरी जारी कर दी है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ये एडवाइजरी
दिल्ली-एनसीआर के कई सारे इलाकों से भारी जलभराव के कारण लोगों को ट्रैफिक का भी सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। सड़कों पर जगह-जगह जाम के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके जलमग्न रास्तों से बचने की सलाह दी है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर जलभराव के कारण प्रभावित सड़क यातायात और रूट डायवर्ट की जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में बताया है कि जीजीआर फ्लाईओवर के नीचे एपीएस कॉलोनी के पास जलभराव और वहां दो बसों के खराब होने के कारण एनएसजी लाइट से वसंत विहार और धौला कुआं की ओर यातायात प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।
यहां पर भी दरियां बन गई हैं सड़कें
नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के ज्यादातर इलाकों की सड़कें और अंडरपास जलमग्न हो गए हैं। दिल्ली के साकेत, हॉजखास, संगम विहार और चिराग दिल्ली वाले इलाके में पानी भरने के कारण हालात बहुत अधिक खराब हैं। तुगलकाबाद में तो सुबह 5 बजे से ही सड़क पर गाड़ियां तैरती नजर आ रही हैं।
इसके अलावा आरके पुरम सेक्टर से लेकर राजीव चौक वाले इलाके में भी झमाझम बारिश हुई है। जलभराव की वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों को और स्कूल जाने वालों बच्चों को भी सुबह-सुबह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महरौली से बदरपुर रोड और सफदरगंज इन्क्लेव में सड़कों पर भारी जलभराव है।
मौसम विभाग ने दी ये जनकारी
दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आज भारी बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 अगस्त से 1 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications