Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम बदल गया है. दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है. राजस्थान में भी तापमान में गिरावट आई है. वहीं, उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों में मानसून का असर दिख रहा है. तो चलिए जानते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम...
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
राजधानी दिल्ली में आज 17 जून को दिन की शुरुआत काले बादलों के साथ होने की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता है, तो दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 19 से 21 जून तक भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है. आज भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना
जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि 20 जून तक केंद्र शासित प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा चलने के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. 21 से 23 जून के बीच मौसम अधिक सक्रिय रहने की उम्मीद है. प्रदेश के कई हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.

राजस्थान में तापमान में गिरावट
राजधानी जयपुर और उदयपुर में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि जोधपुर, कोटा और बीकानेर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, बीकानेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी जिलों में तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications