Delhi Weather Forecast, 12 March: होली से पहले ही दिल्ली में गर्मी का दौर शुरू हो गया है. क्योंकि मंगलवार को शहर में इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. इससे पहले रविवार को भी अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा था.
दिन में गर्मी लगातार बढ़ रही है, हालांकि रातें अभी भी हल्की ठंडी महसूस हो रही हैं. उम्मीद है कि होली तक ठंड पूरी तरह खत्म हो जाएगी. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और हवा की गति में बदलाव के कारण दिल्ली में मौसम बदल सकता है.
कैसे रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में हल्का कोहरा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

दिल्ली में बारिश का अनुमान
दिल्ली में गुरुवार से बारिश शुरू होने का अनुमान है. होली के दौरान भी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने 13 मार्च से 15 मार्च तक गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट आने की संभावना है. 16 और 17 मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इन दिनों सुबह के समय कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के मौसम में बदलाव आ सकता है. राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की धुंध और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही, इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications