Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश का दौर थम गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अब अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. मौसम में यह ड्रायनेस अगली बारिश तक बनी रहेगी. इसके कारण हीटवेव की आशंका भी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कुछ स्थानों पर येलो अलर्ट जारी किया है.
कल दिल्ली में और बढ़ी गर्मी?
कल शुक्रवार को दिल्ली में तेज धूप खिली. साथ उमस भरी गर्मी महसूस की गई. इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम था. जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से दो डिग्री कम था. हवा में नमी का स्तर 41 से 78 फीसदी के बीच रहा. बता दें कि दिल्ली के आया नगर में सबसे ज्यादा तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
आज शनिवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी. इस दौरान तापमान का अनुमान अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक गर्मी और बढ़ने की संभावना है. इससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है.

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 9 और 10 जून को कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की संभावना जताई है. इसके अलावा 8 से 10 जून तक दिल्ली में दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है.
दिल्ली की हवा खराब!
दिल्ली में अगले कुछ दिनों में प्रदूषण का स्तर सामान्य रहने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के एयर बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली का AQI 161 दर्ज किया गया, जिसमें प्रदूषण का मुख्य कारण ओजोन रहा. गाजियाबाद का AQI 128, ग्रेटर नोएडा का 118, गुरुग्राम का 157 और नोएडा का 124 रहा.
अनुमान के मुताबिक 7 से 9 जून तक प्रदूषण का स्तर सामान्य रह सकता है, लेकिन इसके बाद अगले छह दिनों तक यह सामान्य से खराब स्तर पर जा सकता है. इस बीच दिल्ली में हवाएं चलने से प्रदूषण पर कुछ असर दिख सकता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications