Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के साथ ही इस इलाके में बारिश रुक गई है. यानी अब बारिश का मौसम खत्म हो गया है. अक्टूबर महीने में एंट्री भी कर चुके हैं, लेकिन तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. तापमान ऊपर ही चल रहा है. हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड तो रहती है लेकिन दोपहर में तेज धूप खिली रहती है, इससे उमस भरी गर्मी छा जाती है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक आज 10 अक्टूबर को दिल्ली में आसमान साफ रहेंगे. इस दौरान शहर में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. लेकिन रात में हल्की ठंड पड़ने की उम्मीद है. ऐसे में शहर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

आगे भी राजधानी दिल्ली में 11 से 13 अक्टूबर तक साफ मौसम का यह रुख जारी रहने का अनुमान है. हालांकि, 14 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव का अनुमान है. क्योंकि इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और पारा भी गिरेगा. दिल्ली में 11 से 14 अक्टूबर के दौरान अधिकतम तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
अगले हफ्ते बढ़ेगी ठंड?
मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अगले हफ्ते के आखिर से ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगा. इसके तहत 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली में धीरे-धीरे ठंडक का दौर शुरू हो सकता है. हालांकि, दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी बनी रहेगी. लेकिन रातें काफी ठंडी हो सकती हैं. इस बदलाव के कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे गिरने की उम्मीद है, जिससे हल्की ठंड का दौर शुरू हो सकता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications